नेटफ्लिक्स लेकर आया ‘कुरुक्षेत्र’ का ट्रेलर, महाभारत की धरती पर धर्म और भाग्य की गूंज

Updated: 01 Oct, 2025 01:50 PM

netflix release trailer of  kurukshetra

नेटफ्लिक्स ने अपनी नई एनिमेटेड सीरीज़ ‘कुरुक्षेत्र’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह भव्य सीरीज़ महाभारत की अनकही कहानियों को 18 योद्धाओं के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नेटफ्लिक्स ने अपनी नई एनिमेटेड सीरीज़ ‘कुरुक्षेत्र’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह भव्य सीरीज़ महाभारत की अनकही कहानियों को 18 योद्धाओं के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है, जहां हर किरदार धर्म, नैतिकता और भाग्य से जूझता दिखाई देगा। इस महागाथा का मूल संदेश भगवान कृष्ण के शब्दों में गूंजता है- “इस युद्ध में न कोई मित्र है, न कोई शत्रु।”

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

10 अक्टूबर को होगा प्रीमियर
सीरीज़ का पहला सीज़न 10 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसमें अर्जुन के द्वंद्व, द्रौपदी की प्रतिज्ञा, दुर्योधन की महत्वाकांक्षा और भीष्म पितामह की नीतियों जैसे प्रसंगों को भावनात्मक अंदाज़ में पेश किया जाएगा। यह सिर्फ़ एक युद्ध की कथा नहीं, बल्कि रिश्तों के बिखराव और नैतिक संकटों की कहानी है।

दिग्गजों की टीम ने गढ़ा ‘कुरुक्षेत्र’
इस सीरीज़ को अनु सिक्का ने कॉन्सेप्ट और क्रिएट किया है। इसका निर्माण टिपिंग प्वाइंट के तहत आलोक जैन, अनु सिक्का और अजीत अंधारे ने किया है। निर्देशन और लेखन की ज़िम्मेदारी उजान गांगुली ने निभाई है, जबकि हाइटेक एनीमेशन ने इसे जीवंत किया है। इस महाकाव्य की गहराई में गुलज़ार के लिखे गीत और संवाद नई जान डालते हैं।

विज़ुअल्स और म्यूज़िक बना रहे खास
सीरीज़ के ट्रेलर में ही इसके शानदार एनीमेशन, दमदार म्यूज़िक और गहन भावनाओं की झलक साफ़ मिलती है। कुरुक्षेत्र दर्शकों को महाभारत की दुनिया को एक नए, आधुनिक और प्रभावशाली अंदाज़ में अनुभव कराने का वादा करता है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!