Vibe Teaser Release: कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की अनोखी जोड़ी लगाएगी एक्शन-कॉमेडी का तड़का

Edited By Updated: 21 Aug, 2026 01:20 PM

new film vibe teaser kunal khemu preity zinta sparsh shrivastav

अमेजन MGM स्टूडियोज ने कुणाल खेमू की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ का मजेदार टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी नजर आएंगे।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अमेजन MGM स्टूडियोज ने अपनी अपकमिंग हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ का मजेदार टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की ऐसी जोड़ी देखने को मिलती है, जो न तो हीरो बनने के लिए तैयार है और न ही देश बचाने की जिम्मेदारी उठाने के लिए। लेकिन हालात उन्हें एक ऐसे मिशन में धकेल देते हैं, जहां एक के बाद एक मुश्किलें उनका इंतजार कर रही हैं।

कुणाल खेमू और स्पर्श की जोड़ी करेगी जमकर गड़बड़
फिल्म में कुणाल खेमू हार्दिक और स्पर्श श्रीवास्तव बग्स के किरदार में नजर आएंगे। दोनों आम जिंदगी जी रहे होते हैं, लेकिन अचानक खुद को एक बेहद खतरनाक मिशन के बीच पाते हैं। टीजर में दोनों की नोकझोंक और अनचाहे हीरो बनने की कहानी फिल्म के कॉमेडी एंगल को मजबूत करती है। तेज रफ्तार कार चेज, एक्शन और कई मजेदार परिस्थितियां टीजर को खास बनाती हैं।

प्रीति जिंटा के बॉस लेडी अंदाज ने खींचा ध्यान
टीजर में प्रीति जिंटा भी एक दमदार और कॉन्फिडेंट किरदार में नजर आती हैं। उनका किरदार हार्दिक और बग्स को लगातार मुश्किल परिस्थितियों में पहुंचाता दिखाई देता है। उनका बॉस-लेडी अंदाज और पूरे मिशन पर पकड़ टीजर में खास आकर्षण पैदा करती है। वहीं फिल्म में डेब्यू कर रहीं वंशिका धीर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

कुणाल खेमू ने लिखी और डायरेक्ट की फिल्म
‘वाइब’ को कुणाल खेमू ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म को कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि दिनेश लाल यादव और यशपाल शर्मा अहम किरदार निभा रहे हैं। अमेजन MGM स्टूडियोज की यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!