Edited By Manisha,Updated: 07 Aug, 2026 06:11 PM

भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित सोशल और ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म गवर्नर के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित सोशल और ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म गवर्नर के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की। यह फिल्म भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को पर्दे पर जीवंत करती है, जिसकी पृष्ठभूमि वर्ष 1991 के देश के आर्थिक संकट पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन चिन्मय डी. मंडलेकर ने किया है और इसका निर्माण सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड ने किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Sunshine Pictures (@sunshinepicturesofficial)
फिल्म में मुख्य भूमिका में मनोज बाजपेयी हैं। उनके साथ अदा शर्मा और नौशाद मोहम्मद कुंजू नजर आएंगे। वहीं परितोष सांड, जयवंत वडकर, मधु शाह, राजीव गौरसिंह और देवांग बग्गा भी अहम भूमिकाओं में हैं। आज से गवर्नर भारत सहित दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम की जा रही है।
भारत के आर्थिक इतिहास के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में आधारित गवर्नर की कहानी आरबीआई के नवनियुक्त गवर्नर रमनन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें देश को दिवालिया होने से बचाने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। समय तेजी से निकल रहा है और रमनन को राजनीतिक खींचतान, जनता के आक्रोश, विश्वासघात और लगभग असंभव परिस्थितियों का सामना करते हुए देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने की कोशिश करनी पड़ती है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के साहस, दृढ़ निश्चय और त्याग की कहानी है, जिसने देश के सबसे कठिन आर्थिक दौर में उसे उबारने की विशाल जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई।