रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर की सर्जरी के बाद घर वापिस आईं Nushrratt Bharuccha, टीम ने बताया अब कैसी है उनकी हालत ?

Edited By Updated: 16 Oct, 2026 12:22 PM

nushrratt bharuccha health update

Nushrratt Bharuccha Health Update :  इंडोनेशिया की राजधानी बाली में एक हादसे के दौरान रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) में फ्रैक्चर होने के कुछ दिनों बाद, नुसरत भरूचा सफल सर्जरी के बाद घर लौट आई हैं। उनके प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Nushrratt Bharuccha Health Update :  इंडोनेशिया की राजधानी बाली में एक हादसे के दौरान रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) में फ्रैक्चर होने के कुछ दिनों बाद, नुसरत भरूचा सफल सर्जरी के बाद घर लौट आई हैं। उनके प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि अभिनेत्री अपने घर पर आराम कर रही हैं और पूरी तरह ठीक होने तथा अपनी ताकत वापस पाने पर ध्यान दे रही हैं।
"एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बाद मुश्किल दौर से गुजरने के बाद, नुसरत भरूचा की स्पाइन सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। हमें यह बताते हुए राहत मिल रही है कि सर्जरी अच्छी रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

 सफल सर्जरी के बाद घर वापिस आई एक्ट्रेस 
नुसरत आखिरकार घर वापस आ गई हैं, जहां उनकी अच्छी देखभाल की जा रही है। अब उन्होंने ठीक होने की दिशा में अपना सफर शुरू कर दिया है। हालांकि पूरी तरह ठीक होने में अभी समय लगेगा लेकिन वह सकारात्मक हैं और अपनी सेहत सुधारने तथा ताकत वापस पाने पर ध्यान दे रही हैं।" प्रवक्ता ने कहा, "इस मुश्किल समय में उन्हें जो भरपूर प्यार, चिंता, प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं मिली हैं, उसके लिए हम सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।"
अभिनेत्री का इस महीने की शुरुआत में बाली में एक्सीडेंट हो गया था, जहां वह काम और छुट्टियों के सिलसिले में गई थीं। उन्हें एयर एम्बुलेंस के जरिए वापस मुंबई लाया गया।

नुसरत भरुचा का करियर 
भरुचा ने 2006 की फिल्म 'जय संतोषी मां' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 'लव सेक्स और धोखा' (2010) और 2011 की हिट फिल्म 'प्यार का पंचनामा' (जिसमें कार्तिक आर्यन भी थे) से मिली। उनकी अन्य फिल्मों में 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'ड्रीम गर्ल', 'छलांग', 'अजीब दास्तान्स', 'छोरी', 'जनहित में जारी', 'राम सेतु', 'सेल्फी', 'अकेली' और 'छोरी 2' शामिल हैं। भरुचा अब टाइगर श्रॉफ के साथ एक एक्शन फिल्म में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। इसके अलावा, वह मनोज बाजपेयी के साथ क्राइम थ्रिलर 'गजब रात' में भी दिखेंगी, जो 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!