Edited By Prachi Sharma,Updated: 22 Jun, 2026 05:00 PM

Seema Kapor : दिवंगत अभिनेता ओम पुरी अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहे। उनकी पहली शादी लेखिका और फिल्ममेकर सीमा कपूर से हुई थी, जो अभिनेता अन्नू कपूर की बहन हैं।
Seema Kapor : दिवंगत अभिनेता ओम पुरी अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहे। उनकी पहली शादी लेखिका और फिल्ममेकर सीमा कपूर से हुई थी, जो अभिनेता अन्नू कपूर की बहन हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सीमा कपूर ने अपने वैवाहिक जीवन के मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि जब वह गर्भवती थीं, उसी दौरान ओम पूरी किसी दूसरी महिले के करीब आ गए थे। इस घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था। सीमा ने खुलासा किया कि उस कठिन समय का असर उनकी जिंदगी पर इतना गहरा पड़ा कि अजन्मा बच्चा भी खो दिया, जिसका दर्द आज भी उनके दिल में कायम है।
ओम पुरी के अफेयर से टूट गई थीं सीमा कपूर
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान सीमा कपूर ने अपने जीवन के सबसे मुश्किल समय को याद किया। उन्होंने बताया जब उनके पति ओम पुरी और उनके बीच दूरियां बढ़ी तो उसी समय उनके जीवन में किसी दूसरी महिला की एंट्री हो गई। उस समय में मैं प्रेग्नेंट थी और इन सब की वजह की मुझे बहुत मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना सब देखने के बाद मैं राजस्थान अपनी मां के पास चली गई।

ओम पुरी के अफेयर की वजह से हुआ था मिसकैरेज
इसी के साथ सीमा कपूर ने बताया कि किस्मत ने मेरा साथ नहीं दिया और मेरा आने वाला बच्चा भी इस दुनिया से चला गया। इसके बाद मैंने सोच लिया था कि मैं जिंदगी में कभी दूसरी शादी नहीं करूंगी।
ओम पुरी ने नंदिता से की थी दूसरी शादी
इसके बाद सीमा कपूर ने बताया कि जब मैं अपनी मां के घर चली गई तो वो समय मेरे लिए और भी ज्यादा परेशानी वाला बन गया। वर्ष 1993 में ओम में नंदिता से दूसरा विवाह कर लिया था। अफेयर के बड़ा मैंने अपना बच्चा खो दिया फिर उसके बाद मेरे पास तलाक के कागज आ गए। एक के बाद एक झटके सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल था।
