Edited By Mansi,Updated: 27 Jun, 2026 01:21 PM
प्राइम वीडियो पर ग्लोबल प्रीमियर के कुछ ही दिनों में राख सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली और चर्चा में रहने वाली प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ बन गई है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्राइम वीडियो पर ग्लोबल प्रीमियर के कुछ ही दिनों में राख सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली और चर्चा में रहने वाली प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ बन गई है। 12 जून को दुनियाभर में रिलीज़ हुई यह 8 एपिसोड की फिक्शनल क्राइम ड्रामा सीरीज़ नैतिकता, अपराध और न्याय के बीच के जटिल रिश्तों के साथ-साथ अपनों को खोने के दर्द को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाती है। एंडेमोल शाइन इंडिया ने भाडीपा के साथ मिलकर इस सीरीज़ का निर्माण किया है। राख को दुनिया भर के दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और यह प्राइम वीडियो की दुनिया की नंबर 1 गैर-अंग्रेज़ी सीरीज़ बन गई है। यह 23 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है, जबकि 60 देशों की टॉप 10 लिस्ट में भी अपनी जगह बना चुकी है। रिलीज़ के सिर्फ दो हफ्तों के भीतर राख पिछले दो साल में प्राइम वीडियो इंडिया पर सबसे बड़ी भारतीय ओरिजिनल डेब्यू सीरीज़ भी बन गई है।
राख को क्रिटिक्स, दर्शकों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने जमकर सराहा है। इस सीरीज़ को एक ऐसी दमदार और लंबे समय तक याद रहने वाली कहानी बताया जा रहा है, जिसने क्राइम थ्रिलर के लिए एक नया बेंचमार्क सेट किया है। सीरीज़ में कलाकारों की परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ हो रही है। अली फ़ज़ल के शानदार और करियर की सबसे बेहतरीन मानी जा रही परफॉर्मेंस से लेकर सोनाली बेंद्रे के एक दुखी मां के किरदार, आमिर बशीर के टूटे हुए पिता के इमोशनल रोल और आकाश मखीजा व रामदीप यादव द्वारा बाबू और रज्जो के किरदारों को बेहद खौफनाक अंदाज़ में निभाने तक, हर कलाकार ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। पूरी स्टारकास्ट ने मिलकर इस कहानी को इतनी गहराई और असरदार तरीके से पेश किया है कि क्रेडिट्स खत्म होने के बाद भी इसकी चर्चा लगातार जारी है।
प्राइम वीडियो इंडिया में ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड निखिल माधोक ने कहा, "राख को जिस तरह का शानदार रिस्पॉन्स मिला है, वह सच में बेहद खास है। अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत के दमदार आइडिया से शुरू हुआ यह सफर एक बेहद भावुक और असरदार कहानी में बदल गया। हमें शुरू से ही भरोसा था कि इस कहानी में कुछ अलग है, लेकिन डायरेक्टर प्रोसित रॉय, हमारी कास्ट, क्रू और प्रोड्यूसर्स एंडेमोल शाइन इंडिया और भाडीपा ने इसे जिस तरह स्क्रीन पर उतारा है, उसने हमारी हर उम्मीद से बढ़कर काम किया है। लॉन्च के सिर्फ दो हफ्तों में राख का प्राइम वीडियो की दुनिया भर में नंबर 1 गैर-अंग्रेज़ी सीरीज़ बनना और पिछले दो साल में हमारी सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली नई भारतीय ओरिजिनल सीरीज़ बनना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। सबसे ज़्यादा सुकून इस बात का है कि यह शो दर्शकों के दिलों तक पहुंचा है, खासकर आखिरी एपिसोड ने जिस तरह लोगों की भावनाओं को छुआ है। यह सफलता हमारे इस भरोसे को और मजबूत करती है कि जब असली कहानियों और बेहतरीन क्रिएटर्स का साथ मिलता है, तब कुछ वाकई खास बनता है।"
राख के डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रोसित रॉय ने कहा, "राख बनाना शुरू करते समय हमें पूरा भरोसा था कि दर्शक ऐसी कहानी देखने के लिए तैयार हैं, जो किसी दर्दनाक घटना की सच्चाई से पीछे न हटे। हम ऐसी कहानी कहना चाहते थे, जो न्याय और दुख के बीच की भावनाओं को ईमानदारी से दिखाए और यह बताए कि किसी अपने को खोने के बाद इंसान किन भावनाओं और नैतिक सवालों से गुजरता है। यह देखकर बेहद खुशी और गर्व होता है कि यह कहानी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के दिलों तक पहुंची। राख का प्राइम वीडियो की दुनिया भर में नंबर 1 गैर-अंग्रेज़ी सीरीज़ बनना सिर्फ हमारी टीम की नहीं, बल्कि उन दर्शकों की भी जीत है, जिन्होंने इन किरदारों को अपनाया और उनके दर्द को महसूस किया। इस शो को लेकर हो रही चर्चाएं, लोगों की भावनात्मक प्रतिक्रिया और इससे लोगों के बीच जुड़ाव की भावना देख मैं शब्दों में अपनी खुशी बयां नहीं कर सकता। यह सफलता उन सभी लोगों की है, जिन्होंने इसे बनाने में अपना दिल और मेहनत लगाई, और उन हर दर्शक की भी, जिसने इसे देखते हुए कुछ सच्चा महसूस किया। मैं इस पूरे सफर में प्राइम वीडियो का भी खास तौर पर शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने हर कदम पर अपने भरोसे, सुझावों और सहयोग से हमारा साथ दिया।"
सीरीज़ के क्रिएटर्स, राइटर्स और को-डायरेक्टर्स अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने कहा, "राख का हर सीन इस सोच के साथ बनाया गया कि हर छोटी से छोटी डिटेल बिल्कुल सही हो और हम पूरी ईमानदारी के साथ वही कहानी कहें, जिस पर हमें पूरा भरोसा था। शब्दों के बीच की खामोशी से लेकर उस दुनिया के हर छोटे पहलू तक, जिसे यादों और दर्द से भरा हुआ महसूस होना था, हमने इन किरदारों को बनाने और उनकी सोच, उनके अपराधबोध, उसकी कमी और उनके हौसले की परतों को गढ़ने में कई साल लगाए। डायरेक्टर्स के तौर पर हमारी पूरी कास्ट और क्रू ने इस दुनिया को पूरी लगन और ईमानदारी के साथ पर्दे पर उतारा। हम उन सभी दर्शकों के बेहद आभारी हैं, जिन्होंने सिर्फ राख देखी ही नहीं, बल्कि उसे दिल से महसूस भी किया। यह जानकर कि जिस मेहनत और जुनून से हमने इस सीरीज़ को बनाया, उसे दर्शकों ने उसी गहराई से अपनाया, इससे बड़ी खुशी हमारे लिए और कुछ नहीं हो सकती। हमें शुरू से ही विश्वास था कि प्राइम वीडियो इस कहानी के लिए सबसे सही मंच होगा, क्योंकि वे हमेशा नई और अलग कहानियों को खुलकर समर्थन देते हैं। उन्होंने हमारी पहली पिच से ही हमारा साथ दिया। यह सफलता हमारी पूरी कास्ट और क्रू की मेहनत और हुनर का नतीजा है, जिसकी झलक इस शो के हर पल में दिखाई देती है।"
राख के प्रोड्यूसर ऋषि नेगी ने कहा, "राख को मिली शानदार सफलता पर हमें बेहद गर्व है। एंडेमोल शाइन इंडिया में हम हमेशा ऐसी कहानियों का समर्थन करते हैं जो अलग हों, दिल को छूने वाली हों और कुछ नया करने का साहस रखती हों। राख के साथ हमें एक बेहतरीन क्रिएटिव टीम और शानदार कलाकारों को साथ लाने का मौका मिला, जिसकी बदौलत एक दमदार कहानी और शानदार परफॉर्मेंस दर्शकों तक पहुंची। पिछले तीन साल से ज़्यादा समय तक इस शो के साथ जुड़े रहने के बाद, दर्शकों से राख को इतना प्यार मिलता देखना और इसे प्राइम वीडियो की दुनिया भर में नंबर 1 गैर-अंग्रेज़ी सीरीज़ बनते देखना हमारे लिए बेहद संतोष और खुशी की बात है।"
प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी राख का निर्माण एंडेमोल शाइन इंडिया ने भाडीपा के सहयोग से किया है। इसके प्रोड्यूसर्स दीपक धर, ऋषि नेगी, मृणालिनी जैन और श्याम राठी हैं। सीरीज़ को अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने क्रिएट, लिखा और को-डायरेक्ट किया है, जबकि इसके डायलॉग्स आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं। सीरीज़ में सोनाली बेंद्रे, अली फ़ज़ल और आमिर बशीर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ आकाश मखीजा, रामदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान, राकेश बेदी और दिव्येंदु भट्टाचार्य भी अहम किरदारों में नज़र आ रहे हैं। राख फिलहाल भारत समेत दुनिया के 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।