Exclusive Interview: अक्षय कुमार संग ऑन-स्क्रीन ही नहीं, ऑफ-स्क्रीन भी चलते हैं प्रैंक्स- राजपाल यादव

Edited By Updated: 21 Mar, 2026 12:26 PM

rajpal yadav excusive interview with punjab kesari

इस फिल्म के बारे में राजपाल यादव  ने पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स, जगबाणी और हिंद समाचार से खास बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंश...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगला। प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्टेड यह कॉमेडी हॉरर फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा राजपाल यादव, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और मिथुन चक्रवर्ती नजर आएंगे। फिल्म को एकता कपूर, अक्षय कुमार और शोभा कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के बारे में राजपाल यादव  ने पंजाब केसरीनवोदय टाइम्स, जगबाणी और हिंद समाचार से खास बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंश... 

सवाल 1: इस बार भूत बंगला में क्या खास होने वाला है? क्या बवाल मचाने वाले हैं?
जवाब:
बवाल तो भूत बंगले के अंदर भूतों का है। हम तो बस इस मनोरंजन का हिस्सा बन गए हैं। यह एक पूरी तरह से एनटरटेंनिंग फिल्म है जहां आप डरेंगे भी, हंसेंगे भी और लोटपोट होकर लौटेंगे। खास बात यह है कि भूतिया मनोरंजन मिलेगा लेकिन बिना भूत बने। मेरा मतलब है कि किरदार ऐसा है जो हॉरर के माहौल में भी फिट बैठता है। मैंने हर तरह की फिल्में की हैं सीरियस, सामाजिक, पारिवारिक और एनटरटेंनिंग। अब भूतों के इस मनोरंजन का हिस्सा बनना भी मेरे लिए सौभाग्य है।

सवाल 2: आपकी एनर्जी फिल्मों में भी नजर आती है। इसका राज क्या है?
जवाब:
रियल एनर्जी हमेशा रियल होती है। जब आप वो काम करते हैं जो आपको पसंद है तो आपकी एनर्जी दोगुनी हो जाती है। वही दर्शकों तक पहुंचती है।

सवाल 3: प्रियदर्शन के साथ आपका फिर से कोलैबोरेशन हो रहा है। कैसा अनुभव रहा?
जवाब:
प्रियदर्शन जी के साथ हंगामा के बाद कभी स्क्रिप्ट सुनने की जरूरत ही नहीं पड़ी। उनके साथ एक भरोसा है। उसी तरह डेविड धवन और राम गोपाल वर्मा के साथ भी काम करने का अलग अनुभव रहा है। हर किसी ने अलग तरीके से मुझे एक्सप्लोर किया।

सवाल 4: अक्षय कुमार के साथ आपकी on-screen और off-screen chemistry कैसी है?
जवाब:
Off-screen भी हम उतनी ही जुगलबंदी करते हैं जितनी on-screen। हम सीन को जिंदा रखने के लिए खेल-खेल में काम करते हैं। अक्षय जी के साथ pranks भी चलते रहते हैं। हां लेकिन ये pranks planned नहीं होते बस अचानक हो जाते हैं। छोटे-छोटे मजेदार पल होते हैं, जिनसे माहौल हल्का-फुल्का बना रहता है।

सवाल 5: एकता कपूर के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
जवाब:
एकता जी और उनका परिवार मेरे लिए फैमिली जैसा है। तुषार कपूर के साथ भी मैंने कई फिल्में की हैं। इस पूरे परिवार के साथ ट्यूनिंग बहुत अच्छी रही है और आगे भी रहेगी। एकता के साथ भी बहुत अच्छी ट्यूनिंग है। मैं तो थैंकयू कहना चाहूंगा कि मैं इतने अच्छे फैमिली का हिस्सा हूं। 

सवाल 6: आपने हाल ही में YouTube चैनल शुरू किया है इसका आइडिया कैसे आया?
जवाब:
कोरोना के बाद से यह सोच रहा था। मैं कुछ ऐसा दिखाना चाहता था जो फिल्मों के जरिए नहीं दिखा सकता। पिछले 2-3 साल मैंने यही तय करने में लगाए कि क्या अलग कर सकता हूं। अब धीरे-धीरे वो चीजें दर्शकों के सामने आएंगी।

सवाल 7: दूसरी फिल्मों की रिलीज से कोई प्रेशर महसूस होता है?
जवाब:
नहीं, हर फिल्म हमारी इंडस्ट्री का हिस्सा है। हर फिल्म हमारा हिस्सा है फिर चाहे मैं उसमें हूं या नहीं क्योंकि  एक फिल्म चलती है तो हजारों घरों में खुशियां आती हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि हर फिल्म सफल हो।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!