कुछ अलग था ये 30वां बर्थडे…Rashmika Mandanna ने दिखाई इमोशनल सेलिब्रेशन की झलक

Edited By Updated: 10 Apr, 2026 12:51 PM

rashmika mandanna birthday

Rashmika Mandanna Birthday : एक्ट्रेस Rashmika Mandanna ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। शादी के बाद यह उनका पहला बर्थडे था, जो उनके लिए और भी यादगार बन गया क्योंकि इस मौके पर उनके साथ पति Vijay Deverakonda और...

Rashmika Mandanna Birthday : एक्ट्रेस Rashmika Mandanna ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। शादी के बाद यह उनका पहला बर्थडे था, जो उनके लिए और भी यादगार बन गया क्योंकि इस मौके पर उनके साथ पति Vijay Deverakonda और पूरा परिवार मौजूद रहा।

Rashmika Mandanna birthday

परिवार और पति के साथ बिताए खास पल
Rashmika ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन झलकियों में वह अपने पति विजय देवरकोंडा और माता-पिता के साथ नजर आईं। खास बात यह रही कि वह उस मंदिर भी गईं, जहां बचपन में अक्सर जाया करती थीं। इन पलों ने उनके दिल में पुरानी यादें ताजा कर दीं।

Rashmika Mandanna birthday

केक कटिंग और रिसेप्शन की झलक
एक वीडियो में रश्मिका को केक काटते हुए बेहद खुश और मस्ती भरे अंदाज़ में देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने अपने कोडवा स्टाइल रिसेप्शन की झलक भी दिखाई, जहां वह विजय के साथ मेहमानों से मिलती और मुस्कुराती नजर आईं।

Rashmika Mandanna birthday
रश्मिका ने अपने इस खास दिन को दोस्तों के साथ भी खूब एंजॉय किया। वह अपने पुराने स्कूल के बाहर भी गईं और बचपन की यादों को फिर से महसूस किया। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में वह दोस्तों के साथ हंसती, घूमती और मस्ती करती दिखाई दीं।

Rashmika Mandanna birthday

भावुक नोट में जताई दिल की बात
इन खूबसूरत पलों को साझा करते हुए रश्मिका ने एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने बताया कि इस बार का जन्मदिन उनके लिए अलग और बेहद खास रहा। लंबे समय बाद घर लौटना, बचपन से जुड़े मंदिर जाना और स्कूल को देखना—इन सबने उन्हें पुरानी यादों में लौटा दिया।

Rashmika Mandanna birthday

उन्होंने लिखा कि उन्होंने उन लोगों के बीच केक काटा, जो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं और हमेशा उनके साथ रहेंगे। साथ ही उन रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिला, जो शादी में शामिल नहीं हो पाए थे।

रश्मिका ने अपने नोट में यह भी कहा कि उनके स्कूल के दोस्त आज भी उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं और उनके मौजूदा दोस्त उनके परिवार से कम नहीं हैं। अंत में उन्होंने कहा कि जिंदगी में जो कुछ भी होता है, वह किसी अच्छे कारण से होता है—और आज उन्हें हर चीज मायने रखती हुई महसूस हो रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!