Edited By Reetu sharma,Updated: 29 May, 2026 03:59 PM

Parul Gulati और Bismil का नया म्यूज़िक वीडियो ‘मनवा मेरा’ रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 29 मई को रिलीज़ हुए इस गाने को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Parul Gulati और Bismil का नया म्यूज़िक वीडियो ‘मनवा मेरा’ रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 29 मई को रिलीज़ हुए इस गाने को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इमोशनल स्टोरीटेलिंग, सूफियाना म्यूज़िक और दमदार विजुअल्स ने इस गाने को चर्चा में ला दिया है।
प्यार, जलन और तड़प से भरी है गाने की कहानी
‘मनवा मेरा’ सिर्फ एक रोमांटिक गाना नहीं बल्कि एक इमोशनल म्यूज़िकल एक्सपीरियंस है, जिसमें प्यार, जलन, पज़ेसिवनेस और टूटते रिश्तों की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। बिस्मिल की रूहानी आवाज़ गाने को गहराई देती है, वहीं परुल गुलाटी अपने अलग-अलग लुक्स और इमोशनल शेड्स से स्क्रीन पर अलग असर छोड़ती नजर आ रही हैं।
पहली बार साथ आए Parul Gulati और Bismil
यह पहला मौका है जब परुल गुलाटी और बिस्मिल किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करते दिखाई दिए हैं। दोनों की अलग-अलग क्रिएटिव दुनिया इस गाने में एक नई फील लेकर आई है। जहां बिस्मिल की सूफी गायकी दर्शकों को भावुक करती है, वहीं परुल की स्क्रीन प्रेज़ेंस वीडियो को विजुअली और भी शानदार बनाती है।
Parul Gulati ने कही दिल की बात
गाने को लेकर परुल गुलाटी ने कहा कि ‘मनवा मेरा’ उनके अब तक के किए गए प्रोजेक्ट्स से काफी अलग है। उन्होंने बताया कि इस गाने में प्यार, असुरक्षा, जुनून और कमज़ोरी जैसी कई भावनाएं हैं, जिन्हें स्क्रीन पर निभाना उनके लिए बेहद एक्साइटिंग अनुभव रहा। साथ ही उन्होंने बिस्मिल के साथ काम करने को बेहद खूबसूरत और रूहानी अनुभव बताया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ‘मनवा मेरा’
रिलीज़ के कुछ ही घंटों में ‘मनवा मेरा’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। फैंस गाने की सिनेमैटिक क्वालिटी, इमोशनल कनेक्शन और परुल-बिस्मिल की नई केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। शानदार विजुअल्स और दिल छू लेने वाले म्यूज़िक के साथ यह गाना इस सीज़न के सबसे चर्चित म्यूज़िक वीडियो में शामिल होता नजर आ रहा है।