शर्वरी और वेदांग के ‘मस्कारा’ ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, 1 करोड़ व्यूज़ के साथ बना वायरल सेंसेशन

Edited By Updated: 02 Jun, 2026 04:08 PM

sharvari and vedang maskara takes internet by storm

इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा का रोमांटिक ट्रैक मस्कारा दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रहा है और देखते ही देखते साल के सबसे चर्चित गानों में शामिल हो गया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा का रोमांटिक ट्रैक मस्कारा दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रहा है और देखते ही देखते साल के सबसे चर्चित गानों में शामिल हो गया है। 1 करोड़ से अधिक व्यूज़ और सोशल मीडिया पर 1 लाख से ज्यादा रील्स के साथ मस्कारा इस साल का एक बड़ा वायरल म्यूजिक मोमेंट बनकर उभरा है। फिल्म के एक गीत से आगे बढ़कर यह अब एक डिजिटल फेनोमेनन का रूप ले चुका है।

शर्वरी और वेदांग रैना की शानदार केमिस्ट्री से सजा मस्कारा, जिसे महान संगीतकार ए. आर. रहमान ने संगीतबद्ध किया है और जिसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं, दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इसकी चुलबुली रोमांटिक भावना, खूबसूरत विजुअल्स और तुरंत जुबान पर चढ़ जाने वाली धुन ने इसे हर प्लेटफॉर्म पर पसंदीदा बना दिया है। गाने ने फैन वीडियोज़, डांस ट्रेंड्स और कंटेंट क्रिएटर्स के जरिए सोशल मीडिया पर एक बड़ी लहर पैदा कर दी है, जिससे यह एक सांस्कृतिक ट्रेंड बन गया है।

इस सफलता पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए शर्वरी ने कहा,“मैं हमेशा से बॉलीवुड संगीत की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं क्योंकि गानों में लोगों की यादों और उनके खास पलों का हिस्सा बनने की अद्भुत क्षमता होती है। इसलिए जिन गानों से मैं जुड़ी हूं, उन्हें दर्शकों से इतना प्यार मिलता देखना मेरे लिए बेहद खास है। तरस, हाँ के हाँ और अब मस्कारा ये तीनों गाने अपने मूड और व्यक्तित्व में पूरी तरह अलग हैं, लेकिन दर्शकों का प्यार इन सभी को समान रूप से मिला है।

मस्कारा को लेकर मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि लोगों ने इसे अपनी रचनात्मकता के साथ अपनाया है। हर दिन मुझे इस गाने के नए-नए और अनोखे संस्करण देखने को मिलते हैं। अलग-अलग तरीकों से लोगों का इस गाने से जुड़ना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। एक कलाकार के तौर पर इससे बड़ा पुरस्कार कोई नहीं कि दर्शक आपके काम को अपने जीवन और अपनी कहानियों का हिस्सा बना लें। लोगों द्वारा बनाए जा रहे सभी वर्जन मुझे बेहद पसंद आ रहे हैं और उम्मीद है कि वे इस गाने के साथ इसी तरह मस्ती करते रहेंगे।”

इस वायरल सफलता के केंद्र में शर्वरी हैं, जिनका पगड़ी वाला लुक और सहज आकर्षण गाने की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली बातों में से एक बन गया है। फैन एडिट्स से लेकर रील्स तक, दर्शक शरवरी के मस्कारा अवतार को खूब पसंद कर रहे हैं, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता का एक और प्रमाण है।

गाने की जबरदस्त लोकप्रियता ने मैं वापस आऊंगा को लेकर उत्साह और भी बढ़ा दिया है। इम्तियाज अली की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शर्वरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। भारत के विभाजन की भावनात्मक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म ने अपनी घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच खास उत्सुकता पैदा कर रखी है।

12 जून को रिलीज होने जा रही मैं वापस आऊंगा अब IMDb की 2026 की मोस्ट एंटिसिपेटेड इंडियन फिल्म्स की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गई है। यह फिल्म को लेकर दर्शकों के बढ़ते उत्साह और देशभर में इसके प्रति बढ़ती जिज्ञासा को दर्शाता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!