करोड़ो की मालकिन हैं Shilpa Shetty, फिल्मों से नहीं बल्कि इन बिजनेस से कमाती हैं तगड़ा पैसा

Edited By Updated: 08 Jun, 2026 12:00 PM

shilpa shetty

Shilpa Shetty : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। 90 के दशक में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। अपनी बेहतरीन अदाकारी...

Shilpa Shetty : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। 90 के दशक में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। अपनी बेहतरीन अदाकारी और फिटनेस के लिए पहचानी जाने वाले शिल्पा आज भी मनोरंजन जगत की चर्चित हस्तियों में शामिल हैं। वर्षा के सफल करोयर के दौरान उन्होंने न केवल लोकप्रियता हासिल की बल्कि करोड़ो की सम्पति भी बनाई। उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं कितनी है उनकी नेटवर्थ। 

Shilpa Shetty Net Worth

 कितनी है शिल्पा शेट्टी की नेटवर्थ ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा शेट्टी की नेटवर्थ 150 करोड़ रुपये के आसपास है। इसी के साथ उनको गाड़ियां रखने का भी बहुत शौंक हैं। शिल्पा शेट्टी के पास गाड़ियों का बहुत अच्छा कलेक्शन है, उनके पास  4.03 करोड़ रुपये की फेरारी पोर्टोफिनो M, 6.25 करोड़ रुपये की लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर, 2.25 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू i8, 3.63 करोड़ रुपये की मर्सिडीज़-मेबैक GLS 600, 2.88 करोड़ रुपये की लोटस एलेत्रे, 2.81 करोड़ रुपये की मर्सिडीज़-AMG G63, 3.02 करोड़ रुपये की लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी और 2.31 करोड़ रुपये पोर्श कायेन GTS है। 

बहुत ही आलीशान जिंदगी जीती हैं शिल्पा शेट्टी 
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी बहुत ही लेविश लाइफ जीती हैं। उनके पास मुंबई के जुहू में एक आलीशान बंगला 'किनारा' है, यहां वो अपने परिवार के साथ रहती हैं। इस घर की कीमत कम से कम 100 करोड़ रूपये है। इंडिया में ही नहीं बल्कि दुबई और यूके में भी उनके पास अपने आलीशान आपर्टमेंट हैं। शिल्पा शेट्टी सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी उनकी मजबूत मौजूदगी है। वह डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) क्षेत्र में निवेश करती हैं और कई उभरते स्टार्टअप्स का समर्थन करती हैं। शिल्पा हॉस्पिटैलिटी कंपनी बैस्टियन हॉस्पिटैलिटी की सह-मालिक भी हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई लोकप्रिय ब्रांड्स में निवेश किया हुआ है, जिनमें मामाअर्थ जैसे नाम भी शामिल हैं।

Shilpa Shetty Net Worth

टीवी से शिल्पा शेट्टी करती हैं मोटी कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा शेट्टी एक विज्ञापन के करीब 1 करोड़ के आसपास चार्ज करती हैं। इसके अलावा वो रियलिटी शो में जज की कुर्सी भी संभल रही हैं। 

शिल्पा शेट्टी ने मनोरंजन और फैशन इंडस्ट्री में भी कई व्यावसायिक निवेश किए हैं। उनका एक विजुअल इफेक्ट्स (VFX) स्टूडियो है, जिसे एसपीएस स्टूडियो के नाम से जाना जाता है। इस प्रोजेक्ट में उन्होंने करोड़ों रुपये का निवेश किया है, जहां फिल्मों और अन्य प्रोडक्शंस के लिए विजुअल इफेक्ट्स से जुड़ा काम किया जाता है। इसके अलावा, शिल्पा फैशन इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं और उनका अपना फैशन लेबल ‘ड्रीम एसएस’ है, जो उनके बिजनेस पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा माना जाता है।


Shilpa Shetty Net Worth

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!