मंत्री Subodh Uniyal ने Daler Mehndi से मांगी माफी, Mika Singh बोले- उम्मीद है अब इस बात को पीछे छोड़ देंगे

Edited By Updated: 25 Oct, 2026 06:49 PM

subodh uniyal apologise to daler mehndi

Subodh Uniyal Apologise to Daler Mehndi : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन पर बातचीत के दौरान गायक दलेर मेहंदी से माफी मांगी। इस कदम की सराहना करते हुए, गायक मीका सिंह की टीम ने एक बयान जारी किया।

Subodh Uniyal Apologise to Daler Mehndi : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन पर बातचीत के दौरान गायक दलेर मेहंदी से माफी मांगी। इस कदम की सराहना करते हुए, गायक मीका सिंह की टीम ने एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि गायक को उम्मीद है कि अब इस पूरे मामले को पीछे छोड़ दिया जाएगा और सभी लोग आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ सकेंगे।

बयान में इस बात पर भी ज़ोर दिया गया कि किसी कलाकार की गरिमा का सम्मान करना बेहद जरूरी है क्योंकि हर कलाकार सम्मान पाने का हकदार है। मीका सिंह की टीम के बयान में कहा गया, "हम इस बात की सराहना करते हैं कि सुबोध उनियाल जी ने उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर फोन पर दलेर मेहंदी पाजी से माफ़ी मांगी है। कलाकारों और उनकी गरिमा का सम्मान करना बहुत ज़रूरी है। दलेर पाजी एक वरिष्ठ कलाकार हैं, जिन्होंने संगीत उद्योग में बहुत बड़ा योगदान दिया है, और हर कलाकार सम्मान का हकदार है।

उन्होंने आगे कहा, "हमें उम्मीद है कि अब इस मामले को पीछे छोड़ दिया जाएगा और सभी लोग आपसी सम्मान और समझ के साथ आगे बढ़ सकेंगे। शुक्रवार को मीका सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से माफ़ी मांगने के बाद, दलेर मेहंदी अब इस मामले को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते।

IANS से ​​खास बातचीत में मीका ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दोनों भाइयों को उत्तराखंड आने का न्योता दिया है और वे जल्द ही वहां जाकर अपनी प्रस्तुति देने की योजना बना रहे हैं।

इस बीच, मीका सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसमें उन्होंने कहा, "आज सुबह ही मेरी बात मेरे बड़े भाई, अच्छे दोस्त और बेहद सम्माननीय व्यक्ति, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई। जब भी मैं देहरादून जाता हूं, वे मुझसे बहुत गर्मजोशी से मिलते हैं और वे जमीन से जुड़े इंसान हैं। उन्होंने दलेर पाजी और मुझसे बहुत ही विनम्रता और शालीनता से बात की। उन्होंने मंत्री की ओर से माफी मांगी, हालांकि मैंने उनसे कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं थी क्योंकि उनकी तरफ से कोई गलती नहीं हुई थी।" जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में दलेर मेहंदी के कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुबोध उनियाल ने बाधा डाली। मंत्री का आरोप था कि नवरात्रि के इस धार्मिक आयोजन के दौरान गायक शराब के नशे में थे और लिप-सिंक कर रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!