हम तनाव में हैं लेकिन परिवार का साथ है... Daler Mehndi के बेटे ने तोड़ी चुप्पी, चाचा Mika Singh का जताया आभार

Edited By Updated: 25 Oct, 2026 12:52 PM

daler mehndi son gurdeep mehndi

Daler Mehndi Son Gurdeep Mehndi : हाल ही में गायक दलेर मेहंदी कंट्रोवेसी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। कुछ लोगों ने उनका साथ दिया तो वहीं कुछ लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। इसी मामले को देखते हुए अब उनके बेटे ने चुप्पी तोड़ी है।

Daler Mehndi Son Gurdeep Mehndi : हाल ही में गायक दलेर मेहंदी कंट्रोवेसी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। कुछ लोगों ने उनका साथ दिया तो वहीं कुछ लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। इसी मामले को देखते हुए अब उनके बेटे ने चुप्पी तोड़ी है।  यह विवाद हाल ही में उत्तराखंड में हुई दलेर मेहंदी की एक परफॉरमेंस को लेकर खड़ा हुआ है। सिंगर के बेटे ने खासतौर पर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने पिता का हाल बताया और उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस बुरे समय में उनका साथ दिया, खासतौर पर उनके चाचा मीका सिंह।  

बेटे गुरदीप ने शेयर किया वीडियो 
गुरदीप ने शनिवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब यह घटना हुई, तब वह भारत से बाहर थे। वापस लौटने पर जब उन्होंने अपने पिता से पूछा कि उनका हाल-चाल कैसा है, तो हमेशा की तरह खुशमिजाज रहने वाले दलेर मेहंदी ने बस इतना कहा, 'फर्स्ट क्लास'।

गुरदीप ने आगे बताया कि उन्होंने एक इवेंट के दौरान भी यही बात कही थी, जो चर्चा का विषय बन गई। उन्होंने कहा कि वे एक परिवार के रूप में इस स्थिति का सामना कर रहे हैं।

दलेर महेंदी के बेटे ने मीका सिंह का किया धन्यवाद 
उन्होंने कहा, "जाहिर है, हम तनाव में हैं, लेकिन एक परिवार के तौर पर हम मिलकर इसका सामना कर रहे हैं। सपोर्ट के लिए सभी का शुक्रिया, फिल्म इंडस्ट्री का भी धन्यवाद, जिसमें मेरे चाचा जी, मीका सिंह भी शामिल हैं। इस मुश्किल समय में उनके पिता का साथ देने के लिए इंडस्ट्री के सभी लोगों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा, "इसी तरह अपना प्यार हम पर बरसाते रहें। कृपया हमारा सपोर्ट करें। जैसा कि पापा कहते हैं, 'रब राक्खा'।

इससे पहले, गुरदीप ने अपने पिता की सेहत के बारे में भी बात की और सबको भरोसा दिलाया कि दलेर मेहंदी बिल्कुल ठीक हैं। चल रहे विवाद पर कोई टिप्पणी न करते हुए, गुरदीप ने IANS से ​​कहा, "वे एकदम फर्स्ट क्लास, शानदार और सुपर हिट हैं, और उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

 कपिल शर्मा से लेकर सुदेश लहरी ने दिया साथ 
 उत्तराखंड में हुई परफॉरमेंस को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच, इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों, जैसे कपिल शर्मा और सुदेश लहरी ने दलेर मेहंदी का समर्थन किया है। मीका ने अपने बड़े भाई के समर्थन में एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, "क्या आपने कभी उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है, या उनकी बर्थडे पार्टियों में शराब को खुलेआम बहते देखा है ? नहीं, आपने नहीं देखा। जब आपने ऐसा देखा ही नहीं, तो आपने कैसे कह दिया कि वे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे ? हम कलाकार कई बार किसी के कहने पर 'हां' कर देते हैं कि 'हां, हम शो करेंगे'। भले ही हमें 104 डिग्री बुखार हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर मैं बीमार हूं और परसों मेरा कोई शो है, जिसके लिए मैंने पहले ही वादा कर दिया है, तो चाहे बजट बड़ा हो या छोटा, मैं वह शो जरूर करूंगा। उन्होंने भी शायद ऐसा ही किया होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!