Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 Apr, 2026 11:29 AM

Mumbai : Ranbir Kapoor की फिल्म रामायण का टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई। इसी बीच दिवंगत अभिनेता Sushant Singh Rajput की कुछ AI-जनरेटेड तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्हें भगवान राम के रूप में दर्शाया गया...
Mumbai : Ranbir Kapoor की फिल्म रामायण का टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई। इसी बीच दिवंगत अभिनेता Sushant Singh Rajput की कुछ AI-जनरेटेड तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्हें भगवान राम के रूप में दर्शाया गया है। इन तस्वीरों ने फैंस को भावुक कर दिया है और लोगों के बीच nostalgia की लहर दौड़ गई है।
इन वायरल तस्वीरों पर अब Shweta Singh Kirti की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने इन्हें अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए एक भावुक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि इन तस्वीरों को देखकर उनकी आंखें नम हो गईं।
श्वेता ने अपने पोस्ट में लिखा कि भगवान राम केवल एक किरदार नहीं, बल्कि मर्यादा, करुणा, सत्य और प्रेम के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सुशांत के व्यक्तित्व में भी यही गुण झलकते थे, यही वजह है कि उन्हें इस रूप में देखना दिल को छू जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि इन AI तस्वीरों में सुशांत की आंखों की मासूमियत और चेहरे का तेज बिल्कुल वैसा ही महसूस होता है, जैसा भगवान राम के स्वरूप में होना चाहिए। श्वेता का मानना है कि अगर आज सुशांत हमारे बीच होते, तो वह इस किरदार को बेहद खूबसूरती और सच्चाई के साथ निभाते।
इस भावुक पोस्ट के जरिए श्वेता ने एक बार फिर अपने भाई की यादों को ताजा कर दिया, वहीं फैंस भी इन तस्वीरों को देखकर लगातार अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।