स्वयंभू से जुड़ा बड़ा अपडेट, मेकर्स बोले- जल्द होगी रिलीज डेट की घोषणा

Edited By Updated: 29 Jul, 2026 04:47 PM

swayambhu bts featuring k k senthil kumar delights fans

फिल्म 'स्वयंभू' भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिनी जा रही है। निखिल सिद्धार्थ इस फिल्म में अब तक के अपने सबसे अलग और दमदार अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीज़र रिलीज़ होने के बाद इसकी भव्यता, शानदार विजुअल्स और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 'कार्तिकेय 2' से पैन इंडिया पहचान बनाने वाले अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की आगामी फिल्म 'स्वयंभू' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के टीज़र और पहले गाने 'रा रा धीवरा' को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा एक खास बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो मशहूर सिनेमैटोग्राफर के.के. सेंथिल कुमार के जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

टीज़र और पहले गाने ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज
फिल्म 'स्वयंभू' भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिनी जा रही है। निखिल सिद्धार्थ इस फिल्म में अब तक के अपने सबसे अलग और दमदार अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीज़र रिलीज़ होने के बाद इसकी भव्यता, शानदार विजुअल्स और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद रिलीज़ हुए पहले गाने 'रा रा धीवरा' को भी बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया।

के.के. सेंथिल कुमार के जन्मदिन पर आया खास वीडियो
फिल्म की टीम ने सिनेमैटोग्राफर के.के. सेंथिल कुमार के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया। इस वीडियो में फिल्म के सेट से कई बिहाइंड-द-सीन्स पल देखने को मिलते हैं, जहां सेंथिल कुमार कलाकारों और पूरी टीम के साथ शूटिंग के दौरान नजर आ रहे हैं। वीडियो के जरिए मेकर्स ने फिल्म की भव्य निर्माण प्रक्रिया और तकनीकी मेहनत की भी झलक दिखाई है।

मेकर्स ने सेंथिल कुमार की जमकर की तारीफ
वीडियो शेयर करते हुए निर्माताओं ने के.के. सेंथिल कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "हमारे डीओपी के.के. सेंथिल कुमार गरु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी दूरदर्शी सोच 'स्वयंभू' के हर फ्रेम को एक भव्य सिनेमाई अनुभव बना रही है। हम आपके उज्ज्वल भविष्य और आने वाले कई बेहतरीन मास्टरपीस की कामना करते हैं। फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा जल्द होगी।" इस पोस्ट के साथ मेकर्स ने संकेत दिया कि फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान भी जल्द किया जाएगा।

भव्य विजुअल्स की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं सेंथिल कुमार
निर्माताओं ने बताया कि 'बाहुबली', 'मगधीरा' और 'आरआरआर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को अपनी शानदार सिनेमैटोग्राफी से यादगार बनाने वाले के.के. सेंथिल कुमार अब 'स्वयंभू' की दृश्य दुनिया को भी भव्य रूप देने में जुटे हैं।उनका मानना है कि सेंथिल कुमार की सिनेमैटोग्राफी फिल्म को एक अलग स्तर पर ले जाएगी और दर्शकों को शानदार सिनेमाई अनुभव मिलेगा।

भारत के गौरवशाली इतिहास पर आधारित है फिल्म
'स्वयंभू' का टीज़र भारत के स्वर्णिम इतिहास, विरासत और सांस्कृतिक गौरव की झलक पेश करता है। फिल्म की कहानी का अहम केंद्र सेंगोल का प्रतीक है, जिसे सम्मान, परंपरा और विरासत का प्रतीक माना गया है।

टीज़र में निखिल सिद्धार्थ दमदार एक्शन, प्रभावशाली लुक और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ नजर आते हैं। फिल्म में ऐतिहासिक ड्रामा, भव्य युद्ध दृश्य और रोमांचक कहानी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।

फिल्म से जुड़े हैं कई दिग्गज कलाकार और तकनीशियन
'स्वयंभू' का निर्देशन भरत कृष्णमाचारी ने किया है। फिल्म का संगीत 'केजीएफ' और 'सलार' फेम रवि बसरूर ने तैयार किया है। वहीं सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी के.के. सेंथिल कुमार ने संभाली है और एडिटिंग 'बाहुबली' फेम तम्मीराजू ने की है। इसके अलावा भी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई अनुभवी तकनीशियन इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं।

170 दिनों तक चली शूटिंग, 2026 में होगी रिलीज़
मेकर्स के अनुसार, 'स्वयंभू' की शूटिंग करीब 170 दिनों तक चली, जो इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़े पैमाने पर बनाई गई फिल्मों में शामिल करती है। फिल्म का निर्माण पिक्सेल स्टूडियोज़ के बैनर तले भुवन और श्रीकर ने किया है। भारत की समृद्ध विरासत और इतिहास को समर्पित यह भव्य फिल्म साल 2026 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!