पिछले 4 सालों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तमिल एक्टर Vishnu Vishal, पहली बार बताया दवाइयों के साइड इफेक्ट्स से बदल गया चेहरा

Edited By Updated: 26 Jun, 2026 04:25 PM

tamil actor vishnu vishal health update

Vishnu Vishal : तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विष्णु विशाल अपनी आने वाली फिल्म गट्टा कुश्ती 2 को लेकर काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Vishnu Vishal : तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विष्णु विशाल अपनी आने वाली फिल्म गट्टा कुश्ती 2 को लेकर काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अभिनेता ने बताया कि वह पिछले 3-4 वर्षों से ऑटोइम्यून नाम की एक बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी के इलाज के लिए उन्हें लगातार दवाइयां लेनी पड़ रही हैं, जिनके साइड इफेक्ट्स की वजह से उनके चेहरे पर सूजन नजर आ रही है। अपने पोस्ट के जरिए विष्णु विशाल ने फैंस की चिंता का जवाब देते हुए हीथ अपडेट साझा की और उनके प्यार व समर्थन के लिए आभार भी जताया। 

ऑटोइम्यून की गंभीर बीमारी से जूझ रहे विष्णु विशाल
तमिल इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर विष्णु विशाल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी सेहत को लेकर फैंस को अपडेट दिया है। ऐसा इस वजह से क्योंकि पिछले कुछ समय से अक्सर उनके फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि उनके चेहरे में अचानक बदलाव क्यों आ गया है। 
 
इसका जवाब देने के लिए उन्होंने एक लम्बा नोट लिखा, जिसमें लिखा हुआ था कि- अपने अपने कमैंट्स और मैसेज के जरिए जो प्यार और चिंता दिखाई है, वह मेरे लिए बहुत मायने रखती है। इसलिए मैंने सोचा कि यह बात मैं खुद आप सभी के साथ साझा करू। 

आप में से कुछ लोगों ने ध्यान दिया होगा कि पिछले कुछ समय से मेरा चेहरा थोड़ा अलग नजर आ रहा है। 

आप में से कई लोगों ने गौर किया होगा कि पिछले कुछ समय से मेरा चेहरा थोड़ा अलग नजर आ रहा है।
दरअसल, पिछले  3-4 सालों से मैं एक ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रहा हूं। इसके लिए डॉक्टरों द्वारा दी गई दवाइयां मुझे लगातार लेनी पड़ रही हैं। इन दवाइयों के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं, जिनमें चेहरे पर सूजन भी शामिल है, जो आप सभी ने नोटिस की होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vishnu Vishal (@thevishnuvishal)

यह इलाज मेरे लिए बहुत जरुरी है और फ़िलहाल मेरी सेहत मेरी पहली प्राथमिकता है। 

इसके बावजूद, आप सभी का प्यार, अपने काम के प्रति मेरा जुनून और 'गट्टा कुश्ती 2' से जुड़े सभी लोगों के प्रति मेरी जिम्मेदारी ही मुझे आगे बढ़ने की ताकत देती रही। यही वजह है कि मैं फिल्म के प्रमोशन में लगातार शामिल होता रहा हूं।

मुझे पूरा भरोसा है कि मेरी सेहत जल्द ही बेहतर होगी। आप सभी की चिंता ने मुझे अपनी देखभाल और भी बेहतर तरीके से करने की प्रेरणा दी है। आपके हर संदेश और समर्थन के लिए मैं दिल से आभारी हूं।

अब जब फिल्म के प्रमोशन का आखिरी सप्ताह पूरा हो चुका है तो मैं पूरी सकारात्मकता और उत्साह से भरा हुआ हूं। मैं बेसब्री से इन्तजार कर रहा हूँ कि आप सभी 3 जुलाई को ससिनेमाघरों में गट्टा कुश्ती 2 का आनंद लें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!