प्रणय पचौरी की फिल्म 'ना जाने कौन आ गया' का टीजर आउट

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 05:22 PM

teaser of pranay pachauri s film  na jaane kaun aa gaya  is out

आज के दौर में जहाँ प्यार को अक्सर खूबसूरत और परफेक्ट दिखाया जाता है, वहीं ना जाने कौन आ गया का टीजर में फ़िल्म में प्यार के उस खतरनाक और जहरीले पहलू को सामने लाने की कोशिश करती है।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। आज के दौर में जहाँ प्यार को अक्सर खूबसूरत और परफेक्ट दिखाया जाता है, वहीं ना जाने कौन आ गया का टीजर में फ़िल्म में प्यार के उस खतरनाक और जहरीले पहलू को सामने लाने की कोशिश करती है, जिसके बारे में लोग बात करने से डरते हैं। यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि जुनून, धोखा, बदला और टूटे भरोसे की कहानी है जो क्लासिक इमोशन के साथ जेन-जी की रॉ और डार्क रिलेशनशिप रियलिटी को भी छूती है।

सेक्रेट गेम्स फेम एक्टर, क्रिमिनल जस्टिस फेम अभिनेत्री मधुरिमा रॉय  और प्रणय पचौरी इस फिल्म में एक ऐसे प्रेम त्रिकोण में नजर आते हैं, जहाँ प्यार के साथ घृणा, बदला और इमोशनल टकराव की तीखी परतें जुड़ी हुई हैं। यह फिल्म आधुनिक रिश्तों की उस सच्चाई को दिखाती है जहाँ भरोसा कमजोर है, प्यार पजेशन बन जाता है और दिल टूटने के बाद इंसान खुद को पहचान नहीं पाता।
फिल्म का 1 मिनट 10 सेकण्ड का टीजर उत्तराखंड के खूबसूरत दृश्यों के बीच शुरू होता है। Uttarakhand के एक मनमोहक शहर के विजुअल्स के बीच एक शायरी सुनाई देती है जिसकी कुछ लाइनें जहर से भरी महसूस होती हैं। इसके बाद एक संवाद सुनाई देता है 'कुछ सच जीने का हक छीन लेते हैं।” शायरी के अंत में हीरो एक टीले पर अकेला, अवसाद और टूटन से भरा दिखाई देता है।

इसके बाद टीजर में प्रणय पचौरी, जतिन सरना और मधुरिमा रॉय के कई इमोशनल और क्लोज-अप शॉट्स आते हैं। एक प्रभावशाली सीन में मधुरिमा रॉय का किरदार पूछता है 'क्या हम लोग सही कर रहे हैं?” इसके बाद टीजर में पैशनेट लव सीन्स, इमोशनल ब्रेकडाउन और आक्रामक टकराव देखने को मिलते हैं। बीच-बीच में प्यार, नफरत, बदला और एक रहस्यमयी लव स्टोरी के सुपर दिखाई देते हैं। टीजर के अंतिम हिस्से में प्रणय पचौरी माउथ ऑर्गन बजाते नजर आते हैं, जिसके तुरंत बाद जतिन सरना माचिस की तीली से एक बड़े झूले को आग लगा देते हैं। टीजर का अंत दर्द, टूटन और बदले की चीख जैसी आवाज के साथ होता है जो दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़ जाता है।

अपने किरदार को लेकर जतिन सरना ने कहा, 'आज के समय में रिश्ते बहुत जटिल हो गए हैं। भरोसा जल्दी टूटता है, धोखा आसान हो गया है और प्यार को समझना शायद दुनिया की सबसे मुश्किल भावना है। यह फिल्म प्यार के सबसे अंधेरे और सच्चे पहलू को दिखाती है।'

अभिनेत्री मधुरिमा रॉय ने कहा, 'आज रिश्ते शर्तों पर टिके हैं ईगो, डर और असुरक्षा हर चीज को प्रभावित करते हैं। यह कहानी दिखाती है कि प्यार कितना खूबसूरत हो सकता है और कितना खतरनाक भी। यह फिल्म धवन फिल्म्स और विकास अरोड़ा फिल्म्स  के बैनर तले बनी है और 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण विपुल धवन और पूजा अरोड़ा  ने किया है और फ़िल्म की को प्रोड्यूसर रीत अरोड़ा है ।प्यार की  भावनाओं, डार्क मॉडर्न रिलेशनशिप रियलिटी और इमोशनल इंटेंसिटी के साथ ना जाने कौन आ गया दर्शकों के दिल और दिमाग दोनों पर गहरी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!