संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का टीज़र 10 मिलियन व्यूज़ पार

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 10:36 AM

sanjay dutt film aakhri sawaal teaser cross 10 million views

नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग की संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के टीज़र ने यूट्यूब पर पार किए 10 मिलियन व्यूज़!

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ‘आखिरी सवाल’ का टीज़र इंटरनेट पर छा गया है। इसने पूरे देश में चर्चा शुरू कर दी है और यह इस सीज़न की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

टीज़र ने 24 घंटे से भी कम समय में यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज़ पार कर लिए, जो दर्शकों के बीच इसकी जबरदस्त उत्सुकता और जुड़ाव को दिखाता है।

यह टीज़र एक ऐसी कहानी की झलक देता है जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसमें ऐसे सवाल उठाए गए हैं जिन पर लंबे समय से बहस होती रही है, लेकिन फिल्मों में इतनी सीधे तरीके से कम ही दिखाया गया है। इसकी दमदार कहानी, शानदार विजुअल्स और भीतर चल रहा तनाव दर्शकों को काफी पसंद आया है, जिससे उनकी उत्सुकता और बढ़ गई है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nikhil Nanda Motion Pictures (@nikhilnanda_motionpictures)

यह फिल्म ‘निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स’ के बैनर तले बनाई गई है, जिसने जियोहॉटस्टार और अन्य प्लेटफॉर्म्स के लिए कई प्रोजेक्ट्स बनाए हैं। फिल्म को निखिल नंदा प्रस्तुत कर रहे हैं और इसका निर्देशन अभिजीत मोहन वरांग ने किया है। ‘आखिरी सवाल’ के निर्माता निखिल नंदा और संजय दत्त हैं, जबकि सह-निर्माता पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद हैं।

फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। संगीत मोंटी शर्मा ने दिया है और गीत कुमार विश्वास ने लिखे हैं। ‘आखिरी सवाल’ 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!