खड़गपुर रैली में CM रेखा गुप्ता ने कहा: बंगाल में भय और भ्रष्टाचार की राजनीति का होगा अंत

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 04:18 PM

rekha gupta says development and trust politics now in modi s hands in bengal

खड़गपुर में भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष के नामांकन से पहले शहर में जोरदार रैली निकाली गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया। इस रैली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के...

नेशनल डेस्क: खड़गपुर में भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष के नामांकन से पहले शहर में जोरदार रैली निकाली गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया। इस रैली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने रैली वाहन से जनता को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भरा और राज्य की मौजूदा सरकार पर तीखे हमले किए।

PunjabKesari

रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में पश्चिम बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे को उठाते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के संसाधनों का इस्तेमाल घुसपैठियों के लिए नहीं होने दिया जाएगा और अब समय आ गया है कि भय और भ्रष्टाचार की राजनीति को खत्म किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विकास और विश्वास की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए जनता अब बदलाव चाहती है। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य की महिलाओं को अपेक्षित सम्मान और अधिकार नहीं मिल पाए हैं।

वहीं सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पूरे पश्चिम बंगाल में बदलाव की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग से लेकर दीघा और कूचबिहार से लेकर काकदीप तक हर जगह लोग परिवर्तन चाहते हैं और भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है। उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हुई है और गलत तत्वों को संरक्षण दिया जा रहा है।

PunjabKesari

रैली में शामिल भाजपा नेता श्रीनाथ सिन्हा ने भी कार्यकर्ताओं और आम जनता के उत्साह का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिलीप घोष के नामांकन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और रैली के दौरान सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग समर्थन जताते नजर आए। इस रैली के जरिए भाजपा ने खड़गपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए चुनावी अभियान को और तेज कर दिया है, जिससे आने वाले दिनों में राजनीतिक मुकाबला और भी दिलचस्प होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!