Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 2 में नया ट्विस्ट, शाहिद-कृति की जोड़ी को टक्कर देंगी Janhvi Kapoor

Edited By Updated: 02 Apr, 2026 05:20 PM

teri baaton mein aisa uljha jiya 2 update

Mumbai : साल 2024 में अमित जोशी और आराधना साह के निर्देशन में बनी साइंस-फिक्शन फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म में कृति सैनन ने पहली बार एक रोबोट का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया था, वहीं Shahid Kapoor के साथ...

Mumbai : साल 2024 में अमित जोशी और आराधना साह के निर्देशन में बनी साइंस-फिक्शन फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म में कृति सैनन ने पहली बार एक रोबोट का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया था, वहीं Shahid Kapoor के साथ उनकी केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया। बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार सफलता के बाद, अब मैडॉक फिल्म्स इसके सीक्वल की तैयारी में जुट गया है।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 2 update

Janhvi Kapoor की धमाकेदार एंट्री
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2 में शाहिद और कृति की जोड़ी तो नजर आएगी ही लेकिन इस बार कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। फिल्म में बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की एंट्री हो चुकी है। माना जा रहा है कि जाह्नवी का किरदार कहानी में एक नया रोमांच लेकर आएगा और दर्शकों को पर्दे पर शाहिद, कृति और जाह्नवी के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 2 update

फिल्म को लेकर क्या है अपडेट ?
फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है, जिसके अगस्त तक पूरा होने की उम्मीद है। मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को 2027 की पहली तिमाही में फ्लोर पर ले जाने का प्लान बनाया है।  इस फिल्म की टाइमलाइन काफी हद तक कॉकटेल 2 के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी, जिससे स्टूडियो अपनी प्राथमिकताओं को तय करेगा।

शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट
शाहिद कपूर हाल ही में विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो में तृप्ति डिमरी के साथ नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब शाहिद के फैंस की निगाहें उनकी अगली बड़ी फिल्म कॉकटेल 2 पर टिकी हैं, जिसमें वह एक बार फिर कृति सैनन और साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 2 update

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!