Edited By Manisha,Updated: 02 Feb, 2026 04:47 PM

विपुल अमृतलाल शाह ने भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जहां उनकी फिल्में बड़े स्केल, गहरे इमोशंस और समाज से जुड़े मुद्दों को साथ लेकर चलती हैं।
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। विपुल अमृतलाल शाह ने भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जहां उनकी फिल्में बड़े स्केल, गहरे इमोशंस और समाज से जुड़े मुद्दों को साथ लेकर चलती हैं। आंखें से फैमिली ड्रामा को नया मायना देने से लेकर नमस्ते लंदन, हॉलिडे और कमांडो जैसी फिल्मों के जरिए देशभक्ति का जज़्बा दिखाने तक, शाह ने बार-बार यह साबित किया है कि वह ऐसी कहानियों का साथ देते हैं जो आम लोगों के दिल को छू जाएं। उनका बैनर सनशाइन पिक्चर्स खास तौर पर बेबाक और चर्चा छेड़ने वाले सिनेमा के लिए जाना जाता है, जो असहज सच्चाइयों से पीछे नहीं हटता। द केरल स्टोरी के साथ शाह ने एक बार फिर ऐसा विषय चुना जिसने देशभर में बहस छेड़ दी, और अब वह इसके दूसरे पार्ट द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड के साथ वापसी करने जा रहे हैं।
सनशाइन पिक्चर्स ने हाल ही में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड का टीज़र रिलीज़ किया है। टीज़र आते ही जबरदस्त बज़ बन गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है और लोग इस दर्दनाक कहानी के अगले चैप्टर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। टीज़र के बेचैन कर देने वाले विज़ुअल्स और इंटेंस टोन साफ संकेत देते हैं कि यह सीक्वल पहले से कहीं ज़्यादा गहराई में जाएगा और कहानी के दायरे व असर को और आगे ले जाएगा। टीम ने कुछ दिन पहले ही कैरेक्टर पोस्टर्स भी रिलीज़ किए थे और अब आज एक और नया सेट शेयर किया है, जो इस ग्रिपिंग कहानी को और आगे बढ़ाता नज़र आता है। सोशल मीडिया पर पोस्टर्स शेयर किया।
View this post on Instagram
A post shared by Sunshine Pictures (@sunshinepicturesofficial)
अब मेकर्स ने फिल्म की लीड फीमेल कलाकारों उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा को लेकर एक नया सेट ऑफ पोस्टर्स रिलीज़ किया है। हर पोस्टर काफी स्ट्रॉन्ग और ग्रिपिंग है, जो उनके किरदारों के इमोशनल टर्मॉइल और अंदरूनी मजबूती को साफ तौर पर दिखाता है।
द केरल स्टोरी के जबरदस्त असर के बाद, जिसने अपनी बेबाक कहानी से देशभर के दर्शकों को झकझोर दिया था, इसका सीक्वल कम्फर्ट से परे, खामोशी से परे और इनकार से परे सीमाओं को और आगे ले जाने का वादा करता है। कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि आशीष ए शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसे को-प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।