Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Aug, 2026 11:36 AM

Vincent Pastore Passed away : हाल ही में हॉलीवुड से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। मशहूर टीवी सीरीज द सोप्रनोस में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले एक्टर विसेंट पास्टोर ने 80 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की जानकारी उनके...
Vincent Pastore Passed away : हाल ही में हॉलीवुड से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। मशहूर टीवी सीरीज द सोप्रनोस में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले एक्टर विसेंट पास्टोर ने 80 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की जानकारी उनके सह-कलाकार इंपेरिओली ने सोशल मीडिया पर साझा की। 'द सोप्रनोस में विसेंट ने एक गैंगस्टर का यादगार किरदार निभाया था, जिसने उन्हें दुनियाभर के दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई और हॉलीवुड में उनकी अलग छवि बनाई।
उनके दोस्त ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
आपको बता दें की उनके निधन की जानकारी उनके दोस्त ने दी। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि- हमारे प्यारे दोस्त और साथी विंसेंट पास्टोर का निधन हो गया है। ये हमारे लिए बहुत मुश्किल घड़ी है। ऐसा लगता है जैसे मैं विनी को हमेशा से जानता हूं। हमने साथ में बहुत काम किया और पूरे अमेरिका के साथ-साथ इटली और ऑस्ट्रेलिया की यात्राएं भी कीं। हमने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया और खूब हंसी-मजाक किया। विनी एक नेक दिल इंसान और भाई जैसे थे, जो अपने परिवार और दोस्तों का बहुत ख्याल रखते थे. मुझे उनकी हमेशा याद आएगी।’
निधन की खबर सुनते ही सदमे में पहुंचा पूरा हॉलीवुड
जैसे ही सबने सोशल मीडिया पर यह खबर पढ़ी, उसके बाद से पूरा हॉलीवुड सदमे में पहुंच गया है। मैनेजर बॉब मैकगोवन ने एसोसिएटेड प्रेस से बातचीत के दौरान उनके निधन की पुष्टि हुई। काफी दिनों से एक्टर किसी के संपर्क में नहीं थे और जब उनके घर की जांच की गई तो वो घर में ही मृत पाए गए।
अमेरिकन नेवी में भी काम कर चुके हैं एक्टर विसेंट पास्टोर
आपको बता दें कि एक्टर विसेंट पास्टोर ने 1980 से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस दौरान उन्हें लोगों से भी काफी प्यार मिला। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दीं। सोप्रनोस सीरीज से उन्हें पूरी दुनिया से प्यार मिला और इतना ही नहीं एक्टर बनने से पहले उन्होंने अमेरिकन नेवी भी काम किया है और जब वियतनाम के साथ युद्ध हुआ था, उस समय भी वो वहां पर मौजूद थे।