विवेक अग्निहोत्री ने बताया 'द फाइल्स' ट्रायलॉजी के पीछे परिवार की प्रेरणा

Updated: 19 Oct, 2025 02:54 PM

vivek agnihotri reveals family s inspiration behind the files trilogy

उनकी फैमिली, खासतौर पर उनकी पत्नी पल्लवी जोशी और उनके बच्चों ने द फाइल्स फ्रेंचाइज़ की शुरुआत में अहम भूमिका निभाई है।

नई दिल्ली। फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री, जो द ताशकंद फाइल्स, द कश्मीर फाइल्स और हाल ही में आई द बंगाल फाइल्स जैसी सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने कोमल नाहटा के गेम चेंजर्स पॉडकास्ट में एक दिल छू लेने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी फैमिली, खासतौर पर उनकी पत्नी पल्लवी जोशी और उनके बच्चों ने द फाइल्स फ्रेंचाइज़ की शुरुआत में अहम भूमिका निभाई है।

विवेक अग्निहोत्री ने उस पल को याद किया जब उन्होंने और पल्लवी जोशी ने पहली बार 'द कश्मीर फाइल्स' बनाने पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा, ​"हम इंडिपेंडेंट फिल्म मेकर्स हैं। जब मैं और पल्लवी 'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में बात कर रहे थे, खासकर इसके विषय को लेकर, तो हमने अपने बच्चों को बुलाया। पल्लवी ने उनसे पूछा कि क्या वे इस इंडिया से सहमत हैं, क्योंकि यह एक गंभीर मुद्दा है। वे तब तक बड़े हो चुके थे, हमने उनके सामने यह इडिया रखा और वे तुरंत इसके लिए सहमत हो गए।"

उन्होंने आगे बताया कि कैसे उनके बच्चों की प्रतिक्रिया इस फिल्म को बनाने के उनके निर्णय में एक अहम मोड़ साबित हुई। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा, “उन्होंने मुझसे कहा कि अगर शिंडलर्स लिस्ट जैसी फिल्म बन सकती है तो यह फिल्म भी बन सकती है। उन्होंने मेरे साथ इन फिल्मों पर काम भी किया है। उन्होंने कहा, एक फिल्ममेकर के लिए इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि अगर आप एक महान फिल्म बनाते हुए मर भी जाएं तो क्या फर्क पड़ता है। और उन्होंने कहा कि हम भी इस फिल्म पर काम करेंगे, इसी तरह वे फिल्ममेकिंग में आए।”

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हाल ही में द बंगाल फाइल्स का डायरेक्शन किया है, जो इस ट्रायलॉजी की तीसरी फिल्म है। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे विवेक रंजन अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी और अभिषेक अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!