बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे क्रिकेटर Yuzvendra Chahal, बोले- इस अनुभूति को शब्दों में बयां नहीं कर सकता

Edited By Updated: 19 Jun, 2026 01:51 PM

yuzvendra chahal in ujjain

Yuzvendra Chahal in Ujjain : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। शुक्रवार तड़के चहल भस्म आरती में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान...

Yuzvendra Chahal in Ujjain : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। शुक्रवार तड़के चहल भस्म आरती में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Yuzvendra Chahal in ujjain

युजवेंद्र चहल सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान वे पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा महाकाल की आराधना करते नजर आए। करीब दो घंटे तक आरती और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल रहने के बाद उन्होंने नंदी जी का पूजन-अभिषेक किया तथा नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही।

इसके बाद चहल ने चांदी द्वार से मंदिर पुजारी द्वारा भगवान महाकाल को जल अर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन और पूजा-अर्चना के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सह प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।

Yuzvendra Chahal in ujjain

मंदिर से बाहर आने के बाद युजवेंद्र चहल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि महाकाल के दर्शन के बाद जो अनुभूति उन्हें मिली है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जब भी बाबा महाकाल का बुलावा आएगा, वे दर्शन के लिए अवश्य उज्जैन आएंगे।

क्रिकेट के मैदान पर अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले युजवेंद्र चहल का यह आध्यात्मिक रूप श्रद्धालुओं और उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Yuzvendra Chahal in ujjain

विशाल ठाकुर 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!