Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 Jun, 2026 01:40 PM

उज्जैन : धर्मनगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह आस्था और श्रद्धा का विशेष संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध गुजराती गायिका किंजल दवे और जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री मोनल गज्जर ने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर...
उज्जैन : धर्मनगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह आस्था और श्रद्धा का विशेष संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध गुजराती गायिका किंजल दवे और जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री मोनल गज्जर ने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।
तड़के सुबह दोनों हस्तियां मंदिर पहुंचीं और सनातन परंपरा के अनुसार भस्म आरती में सम्मिलित होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। किंजल दवे और मोनल गज्जर ने भगवान महाकाल के समक्ष देश और समाज की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की प्रार्थना की।

दर्शन एवं पूजन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दोनों अतिथियों का सम्मान किया गया। समिति के उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उन्हें बाबा महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
महाकाल मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ कला, फिल्म और संगीत जगत की हस्तियां भी समय-समय पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचती रहती हैं। किंजल दवे और मोनल गज्जर की इस आध्यात्मिक यात्रा ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि बाबा महाकाल के दरबार में हर कोई श्रद्धा और विश्वास के साथ नतमस्तक होता है।

विशाल ठाकुर