Zee Cine Awards 2025: मुंबई में सजी सितारों की महफिल, ‘स्त्री 2’ बनी बेस्ट फिल्म

Updated: 18 May, 2025 01:47 PM

zee cine awards 2025

बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों में से एक Zee Cine Awards 2025 का आयोजन इस बार मुंबई में बड़े धूमधाम से किया गया।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों में से एक Zee Cine Awards 2025 का आयोजन इस बार मुंबई में बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शिरकत करती नजर आईं और अपने अंदाज से इस शाम को यादगार बना दिया।

स्टार्स की मौजूदगी ने बढ़ाई शो की रौनक
इस इवेंट में कार्तिक आर्यन, श्रद्धा कपूर, रश्मिका मंदाना, विक्रांत मैसी, कृति सेनन, तमन्ना भाटिया, अनन्या पांडे, नितांशी गोयल, विवेक ओबेरॉय और राशा ठडानी जैसे सितारों ने शिरकत की। रेड कारपेट पर इन सभी का ग्लैमर देखते ही बनता था।

बेस्ट फिल्म और बेस्ट कलाकर 
बेस्ट फिल्म: स्त्री 2 (निर्देशक: अमर कौशिक)
बेस्ट एक्टर: कार्तिक आर्यन – भूल भुलैया 3
बेस्ट एक्ट्रेस: श्रद्धा कपूर – स्त्री 2

स्त्री 2 मेंराजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे शानदार कलाकारों ने अभिनय किया, जिसने फिल्म को साल की सर्वश्रेष्ठ बना दिया।

टेक्निकल अवॉर्ड्स में इन फिल्मों का जलवा
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: दर्शन झालान – लापता लेडीज
बेस्ट वीएफएक्स: मुंझ्या
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: अमर सिंह चमकीला
बेस्ट लिरिक्स: इरशाद कामिल – “मैनू विदा करो”
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: लापता लेडीज
बेस्ट साउंड डिजाइन: किंगशुक मोरन – स्त्री 2
बेस्ट एडिटिंग: आरती बजाज – अमर सिंह चमकीला
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: संदीप शिरोडकर – भूल भुलैया 3
बेस्ट म्यूजिक: सचिन-जिगर – स्त्री 2

स्टेज पर सितारों की धमाकेदार परफॉर्मेंस
Zee Cine Awards 2025 का मंच बना बॉलीवुड के ग्लैमर और टैलेंट का अद्भुत संगम, बॉलीवुड सितारों ने दी धमाकेदार परफार्मेंस। कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 3 के गाने पर डांस किया। वहीं रश्मिका मंदाना ने पुष्पा फिल्म के सुपरहिट गाने “सामी सामी” पर अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दी। अनन्या पांडे और चंकी पांडे के डांस ने सभी का दिल जीत लिया। विक्रांत मैसी और अपारशक्ति खुराना ने दर्शकों को खूब हंसाया। तमन्ना भाटिया भी इन दोनों के साथ “आज की रात” गाने पर थिरकीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!