भ्रष्टाचार मामले में मेडिकल ऑफिसर दोषी करार

Edited By Updated: 11 Apr, 2022 10:01 PM

medical officer convicted in corruption case

फतेहाबाद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के दौरान चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 राजीव कुमार को दोषी करार देते हुए एक लाख रुपये के जुर्माने के साथ चार साल कैद की सजा सुनाई है। हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो के...

भ्रष्टाचार मामले में मेडिकल ऑफिसर दोषी करार 

चण्डीगढ़, 11 अप्रैल (अर्चना सेठी) फतेहाबाद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के दौरान चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 राजीव कुमार को दोषी करार देते हुए एक लाख रुपये के जुर्माने के साथ चार साल कैद की सजा सुनाई है। हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फतेहाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भुना में तैनात डॉ0 राजीव कुमार को ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के एक मामले में काबू किया था। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत आरोपी को दोषी मानते हुए 50000 रुपये के जुर्माने के साथ 3 साल कारावास और धारा 13 के तहत 4 साल की कैद के साथ 50000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!