काबुल एयरपोर्ट के पास बड़ा धमाका, कई लोगों के घायल होने की आशंका

Edited By Updated: 10 Aug, 2015 01:53 PM

article

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के समीप एक बड़ा धमाका होने की खबर है। इस आत्मघाती हमले के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के समीप एक बड़ा धमाका होने की खबर है। इस आत्मघाती हमले के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, हमले में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी उनकी संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

काबुल पुलिस के उप प्रमुख सैयद गुल आगा रूहानी के मुताबिक, धमाका काबुल एयरपोर्ट के पहले ही चेकपॉइंट पर हुआ। उनके मुताबिक, उन्हें बताया गया कि एक आत्मघाती कार बम हमलावर ने एयरपोर्ट के फ्रंट गेट को टक्कर मारी और जिसके बाद ही यह धमाका हुआ। 

धमाके के बाद एयरपोर्ट के पास धुएं का बड़ा गुबार उड़ता देखा गया। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते काबुल में एक के बाद एक कई हमले हुए, जिनमें कम से कम पचास लोगों की मौत हो गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!