बगदाद: बारूद से लदे ट्रक में धमाका, लोगों के उड़े चिथड़े

Edited By Updated: 13 Aug, 2015 12:02 PM

article

इराक की राजधानी बगदाद के पूर्वोत्तर शहर सदर के एक व्यस्ततम बाजार में आज सुबह एक विस्फोटक भरे ट्रक के फटने से कम से कम 60 लोग मारे गए और 200 अन्य घायल हो गए।

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के पूर्वोत्तर शहर सदर के एक व्यस्ततम बाजार में आज सुबह एक विस्फोटक भरे ट्रक के फटने से कम से कम 60 लोग मारे गए और 200 अन्य घायल हो गए। पुलिस और मेडिकल सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली। पुलिस अधिकारी मुशीन अल सईदी के अनुसार जमीला बाजार में स्थानीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे विस्फोटक से लदे एक रेफ्रिजेरेटर ट्रक में हुए धमाके में कई लोगों के चिथड़े उड़ गए।  

रायटर के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट वाली जगह पर हर तरफ खून और चिथड़ों में सने फल और सब्जियां बिखरी थीं। राजधानी बगदाद का जमीला बाजार यहां का सबसे बड़ा थोक बाजार है। अभी किसी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस्लामिक स्टेट अक्सर बगदाद में इस तरह के हमलों को अंजाम देता रहता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!