Edited By ,Updated: 21 Oct, 2015 10:29 AM
पुर्तगाल के लिस्बन एयरपोर्ट पर उस समय सारे लोग हैरान रह गए जब अचानक विशाल टीवी स्क्रीन पर पोर्न फिल्म चलने लगी। यह घटना 19 अक्टूबर की है जब अपने सामान का इंतजाक कर रहे
लंदन: पुर्तगाल के लिस्बन एयरपोर्ट पर उस समय सारे लोग हैरान रह गए जब अचानक विशाल टीवी स्क्रीन पर पोर्न फिल्म चलने लगी। यह घटना 19 अक्टूबर की है जब अपने सामान का इंतजाक कर रहे यात्रियों ने देखा कि अचानक टीवी स्क्रीन पर पोर्न फिल्म चलने लगी। यह फिल्म कई मिनट तक चलती रही।
इस घटना को एक विमान यात्री ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। फिर क्या था, देखते ही देखते यह वीडियो यू-ट्यूब पर पोस्ट कर दिया गया। इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट वायरल हो गया। पुर्तगाल पुलिस अब इस बात की जांच में लगी हुई है कि अचानक एयरपोर्ट के विशाल टीवी स्क्रीन पर पोर्न फिल्म कैसे चलने लगी।
पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी हुई है कि एयरपोर्ट पर पोर्न फिल्म को चलाने की शरारत किसी हैकर की है या फिर ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने।