पाकिस्तान के कोर्ट में अजीब चोरी ! जज के चेंबर से दो सेब और हैंडवॉश गायब, हरकत में पुलिस व FIR दर्ज

Edited By Updated: 09 Dec, 2025 06:28 PM

2 apples hand wash bottle missing from judge s chamber in lahore fir registere

लाहौर की एक अदालत में न्यायाधीश के कक्ष से दो सेब और हैंडवॉश चोरी होने पर पुलिस ने धारा 380 के तहत FIR दर्ज की। चोरी की कुल कीमत 1,000 रुपये बताई गई। न्यायाधीश के निर्देश पर मामला दर्ज हुआ। सोशल मीडिया पर इसे लेकर मज़ाक और तंज जारी है।

Islamabad: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में एक सत्र न्यायालय के न्यायाधीश के कक्ष से ‘‘दो सेब और एक हैंड वॉश की बोतल'' चोरी होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। लाहौर के इस्लामपुरा पुलिस थाने में न्यायाधीश के कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने न्यायाधीश के निर्देश पर शिकायत दर्ज कराई है।

 

عام عوام کے کروڑوں روپے بھی چوری ہو جائیں تو پولیس ایف آئی آر کاٹنے سے گریز کرتی ہے۔
البتہ جج صاحب کے دو سیب اور ہینڈ واش کی چوری پر پوری قوم سراپا احتجاج ہے۔ pic.twitter.com/RonVKj8cBn — Hasan Shabbir (@professor_Hasan) December 8, 2025

प्राथमिकी के मुताबिक पांच दिसंबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नूर मुहम्मद बसमल के कक्ष से दो सेब और एक हैंडवाश की बोतल चोरी हो गई। इसमें कहा गया है, ‘‘चोरी गई वस्तुओं की कुल कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपये बताई गई है।'' लाहौर पुलिस ने पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 380 के तहत मामला दर्ज किया है, जो चोरी से संबंधित है। इस धारा के तहत, दोषी पाए गए अपराधी को सात साल तक कारावास, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने तंज कसते हुए इस मामले को ‘‘पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा चोरी का मामला'' करार दिया है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!