कनाडा में हार्डवेयर स्टोर को निशाना बनाने वाले 32 लोग गिरफ्तार, कई पंजाबी शामिल

Edited By Updated: 24 Jul, 2026 06:40 PM

32 people arrested for targeting hardware stores in canada

कनाडा में हैमिल्टन पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है जो शहर के होम डिपो स्टोर में बड़े पैमाने पर चोरी की कई घटनाओं में शामिल था। कनाडाई पुलिस ने हार्डवेयर स्टोर को निशाना बनाने वाले 32 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और 300,000 डॉलर से...

नेशनल डेस्क: कनाडा में हैमिल्टन पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है जो शहर के होम डिपो स्टोर में बड़े पैमाने पर चोरी की कई घटनाओं में शामिल था। कनाडाई पुलिस ने हार्डवेयर स्टोर को निशाना बनाने वाले 32 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और 300,000 डॉलर से ज़्यादा का चोरी का सामान बरामद किया है। हैमिल्टन पुलिस ने बताया कि 19 से 64 साल की उम्र के संदिग्धों के खिलाफ़ कुल 235 आरोप दर्ज किए गए हैं।

पुलिस द्वारा जारी आरोपियों की सूची में बड़ी संख्या में पंजाबी नाम शामिल हैं। संदिग्धों की पहचान राजविंदर सिंह (45), करनबीर सिंह (31), सरताज सिंह (28), लखवीर सिंह (27), आशीष शर्मा (34), विश्वजीत सिंह (23), मनप्रीत सिंह (30), गुरमीत सिंह (28), दलजिंदर सिंह (35), समीर मती (50), गुरजीत सिंह (25), मलकीत सिंह (46), कमलजीत संधू (41) आदि के रूप में की गई है।

पुलिस ने यह ऑपरेशन "प्रोजेक्ट चेकआउट" के तहत चलाया। पुलिस ने बताया कि हार्डवेयर स्टोर में चोरी की घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी के बाद जांच शुरू की गई थी, जो चार महीने तक चली और कई संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आगे बताया कि चोरों का यह गिरोह महंगे औज़ार और निर्माण सामग्री चुराता था और उन्हें सोशल मीडिया के ज़रिए कम कीमत पर बेचता था। पुलिस ने 100,000 डॉलर कीमत की एक पिकअप ट्रक भी ज़ब्त की है, जिसका इस्तेमाल इन घटनाओं के दौरान किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!