Edited By Tanuja,Updated: 18 Aug, 2026 11:39 AM

सीरिया के इदलिब में अबू अल-दुहुर सैन्य एयरबेस पर 18 अगस्त की रात चार हवाई हमलों की खबर सामने आई। रनवे को निशाना बनाए जाने की बात कही गई है। कई रिपोर्टों में इजरायल पर आरोप हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। हमले में नुकसान और हताहतों की जानकारी भी...
Damascus: सीरिया के इदलिब में मंगलवार रात एक पुराने सैन्य एयरबेस पर लगातार चार हवाई हमलों की खबर है। स्थानीय सीरियाई स्रोतों, सोशल मीडिया अकाउंट्स और कुछ समाचार एजेंसियों के मुताबिक, अबू अल-दुहुर सैन्य एयरबेस के रनवे को निशाना बनाया गया। आसमान में रोशनी वाले फ्लेयर भी देखे गए । इन हमलों के पीछे इजरायल का हाथ बताया गया है । रिपोर्टों के मुताबिक, 18 अगस्त 2026 की रात उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब प्रांत के पूर्वी हिस्से में स्थित अबू अल-दुहुर एयरबेस पर चार हवाई हमले किए गए। हमलों का मुख्य निशाना एयरबेस का रनवे था जिसे भारी0 नुकसान पहुंचा है ।
कई स्थानीय रिपोर्टों और सोशल मीडिया दावों में इन्हें इजरायली लड़ाकू विमानों का हमला बताया गया है। अभी तक इजरायल, तुर्की या सीरिया की नई सरकार की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि अबू अल-दुहुर एयरबेस सीरियाई गृहयुद्ध के दौरान एक महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाना रहा है। वर्ष 2012 से 2015 के बीच विद्रोही ताकतों ने इसे घेर रखा था और बाद में एयरबेस पर उनका कब्जा हो गया था। इसके बाद असद शासन ने इसे दोबारा अपने नियंत्रण में लिया। दिसंबर 2024 में असद शासन के पतन
बता दें कि इजरायल लंबे समय से सीरिया में सैन्य ठिकानों और हथियारों से जुड़े ढांचे को निशाना बनाता रहा है। विशेष रूप से ईरान और उसके सहयोगी सशस्त्र समूहों से जुड़े सैन्य ढांचे को लेकर इजरायल अपनी सुरक्षा चिंताओं का हवाला देता रहा है। असद शासन के पतन के बाद भी इजरायल ने सीरिया में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। ऐसे में अबू अल-दुहुर एयरबेस पर ताजा हमले की खबर को भी कुछ रिपोर्टें सीरिया की सैन्य क्षमता को सीमित रखने की व्यापक रणनीति से जोड़ रही हैं।