जर्मनी के वृद्धाश्रम में आग लगने से 4 व्यक्तियों की मौत, कम से कम 21 झुलसे

Edited By Updated: 04 Mar, 2024 04:28 PM

4 people dead in retirement home fire in germany

पश्चिमी जर्मन प्रांत नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया के बेडबर्ग-हाऊ में एक वृद्धाश्रम में आग लगने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई और कम से कम 21 लोग घायल हो...

बर्लिन: पश्चिमी जर्मन प्रांत नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया के बेडबर्ग-हाऊ में एक वृद्धाश्रम में आग लगने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई और कम से कम 21 लोग घायल हो गए। जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि एक अग्निशमन कर्मी और एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

 

डीपीए की खबर के अनुसार, जिन लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, उनके अलावा 46 अन्य निवासियों को वहां से निकाला गया और उनकी संभावित चोटों की जांच की जा रही है। खबर में कहा गया है कि रविवार रात में लगी आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन दमकलकर्मी अब भी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!