कंधार में मोर्टार हमले में पांच नागरिकों की मौत

Edited By Updated: 02 Aug, 2021 12:53 PM

5 civilians killed in afghanistan mortar attack

अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में रविवार को एक टैक्सी पर एक मोर्टार का गोला आकर गिरा, जिसमें दो बच्चों समेत कम से कम पांच नागरिकों की मौत हो ...

 काबुल: अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में रविवार को एक टैक्सी पर एक मोर्टार का गोला आकर गिरा, जिसमें दो बच्चों समेत कम से कम पांच नागरिकों की मौत हो गई है। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता जमाल नासिर बरेकजई ने हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है।

 

हालांकि, आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है। अफगानिस्तान से अमेरिका और नाटो सैनिकों के वापस जाने के बीच तालिबान और अफगानिस्तान राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा बलों के बीच लड़ाई तेज़ हो गई है। तालिबान प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा करने की कोशिश में है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!