पहाड़ी मोड़ बना काल: खाई में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

Edited By Updated: 31 Jan, 2026 05:35 PM

6 killed as car falls in ravine in pakistan s khyber pakhtunkhwa

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहमंद जिले में एक कार पहाड़ी रास्ते पर फिसलकर खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं और वह खतरे से बाहर है।

Peshawar: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहमंद जिले में एक कार के खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को अम्बर तहसील से यक्का घुंड जा रही कार पहाड़ी रास्ते पर एक तीव्र मोड़ पर फिसलकर खाई में जा गिरी।

 

पुलिस के अनुसार, कार में सवार आठ लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय घायलों में से चार ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार चालक को मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!