अमेरिका में अटलांटा के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत

Edited By Updated: 11 Oct, 2021 01:42 AM

a small plane crashes near atlanta in america 4 people died

अटलांटा के उत्तर पूर्व स्थित एक हवाई अड्डा से उड़ान भरने के बाद एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि विमान में ईंधन पूरा भरा हुआ था और यह ह्यूस्टन जा रहा था। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा

चेंबलीः अटलांटा के उत्तर पूर्व स्थित एक हवाई अड्डा से उड़ान भरने के बाद एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि विमान में ईंधन पूरा भरा हुआ था और यह ह्यूस्टन जा रहा था। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने जांच के दौरान यह सूचना मुहैया कराई। 

अधिकारियों ने बताया कि एक इंजन वाला विमान शुक्रवार अपराह्न एक बजकर 10 मिनट पर डेकलाब-पीचट्री हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान उजागर नहीं की गई है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद शुक्रवार रात से हवाई अड्डे पर विमान परिचालन बहाल कर दिया गया। विमान दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!