महंगाई का तगड़ा झटका: लाल हुआ टमाटर, चांदी की चमक ने निकाले पसीने; अप्रैल में 3.48% पर पहुंची खुदरा महंगाई

Edited By Updated: 12 May, 2026 10:35 PM

retail inflation reached 3 48 in april

आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। खाने-पीने की चीजों और सोने-चांदी के गहनों के दामों में आई भारी तेजी की वजह से अप्रैल महीने में उपभोक्ता मूल्य आधारित खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.48 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

नई दिल्ली: आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। खाने-पीने की चीजों और सोने-चांदी के गहनों के दामों में आई भारी तेजी की वजह से अप्रैल महीने में उपभोक्ता मूल्य आधारित खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.48 प्रतिशत पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि यह लगातार तीसरा महीना है जब खुदरा महंगाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है; इससे पहले मार्च में यह 3.40 प्रतिशत रही थी।

रसोई का बजट बिगड़ा: टमाटर और फूलगोभी के तेवर तीखे
गृहिणियों के लिए रसोई चलाना अब चुनौती बनता जा रहा है। खाद्य मुद्रास्फीति अप्रैल में बढ़कर 4.20 प्रतिशत पर पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले के मुकाबले टमाटर की कीमतों में 35 प्रतिशत और फूलगोभी के दामों में 26 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल आया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आलू 24 प्रतिशत, प्याज 18 प्रतिशत और मटर 7 प्रतिशत सस्ते हुए हैं, जिससे थाली में थोड़ी राहत बनी हुई है।

गहने खरीदना हुआ दुश्वार: चांदी 144% महंगी
शादी-ब्याह के सीजन के बीच गहनों की कीमतों ने आम आदमी की नींद उड़ा दी है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला आंकड़ा चांदी का है, जिसके गहनों के दाम पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 144 प्रतिशत बढ़ गए हैं। वहीं सोना, हीरा और प्लेटिनम के गहने भी 41 प्रतिशत महंगे हो गए हैं। इसके अलावा, होटल के कमरे और रेस्त्रां का खाना भी 4.2 प्रतिशत महंगा हुआ है।

राज्यों का हाल: तेलंगाना सबसे महंगा, राजस्थान में भी बढ़ी तपिश
देश के बड़े राज्यों की बात करें तो तेलंगाना में महंगाई दर सबसे अधिक 5.81 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। इसके बाद आंध्र प्रदेश (4.20%), तमिलनाडु (4.18%) और कर्नाटक (4%) का नंबर आता है। राजस्थान में भी महंगाई का असर साफ दिख रहा है, जहाँ मुद्रास्फीति की दर 3.52 फीसदी दर्ज की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!