अफगानिस्तान: कंधार-पक्तिका में एयर स्ट्राइक, खोस्त में पाकिस्तानी घुसपैठ, 9 बच्चों सहित 10 की गई जान

Edited By Updated: 25 Nov, 2025 09:26 AM

afghanistan 10 killed in khost province tension escalates on the border

पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर तनाव एक बार फिर गहरा गया है। अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में बीती देर रात पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए हवाई हमलों में 9 बच्चों और एक महिला सहित कुल 10 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी अफगान तालिबान के प्रवक्ता...

इंटरनेशनल डेस्क। पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर तनाव एक बार फिर गहरा गया है। अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में बीती देर रात पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए हवाई हमलों में 9 बच्चों और एक महिला सहित कुल 10 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दी है जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों में गंभीर खटास आ गई है।

 

देर रात किया गया हमला, घर पूरी तरह तबाह

तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि यह हमला रात 12 बजे गेरबजवो जिले के स्थानीय निवासी विलायत खान के घर पर किया गया जिसके कारण पूरा घर भी नष्ट हो गया। मारे गए लोगों में 5 लड़के और चार लड़कियां थीं। एक महिला की भी इस हमले में मौत हुई है। मुजाहिद ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने खोस्त के अलावा कुनर और पक्तिका प्रांतों में भी एरियल अटैक किए जिसमें चार नागरिक घायल हुए हैं। मुजाहिद ने घटना से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर साझा की हैं जिनमें ध्वस्त हुए घर के मलबे और मृत बच्चों के शव दिखाई दे रहे हैं।

 

पेशावर हमले का बदला?

यह बमबारी ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही पाकिस्तान के पेशावर में हुए दो आत्मघाती हमलों में तीन अर्धसैनिक कर्मियों की मौत हुई थी। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इन हमलों के लिए अफगान सीमा के भीतर छिपे कथित आतंकी तत्वों को जिम्मेदार ठहराया था जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की आशंका थी।

 

यह भी पढ़ें: World's First Death: सावधान! इस बीमारी से हुई दुनिया में पहली इंसानी मौत, जानें यह कितना है खतरनाक?

 

तनाव का लंबा इतिहास

हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ा है:

  • अक्टूबर की झड़पें: अक्टूबर में पाकिस्तानी और अफगान सैनिकों के बीच सीमा पर भीषण झड़पें हुईं थीं जिसे 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद का सबसे गंभीर संघर्ष माना गया था।

  • सीज़फायर का टूटना: उस समय दोहा में दोनों पक्षों ने सीज़फायर समझौता किया था लेकिन तुर्की में हुई शांति वार्ता किसी स्थायी समाधान के बिना समाप्त हो गई थी।

  • पाकिस्तान की मांग: शांति वार्ता विफल होने का मुख्य कारण पाकिस्तान की वह मांग थी जिसमें उसने अफगानिस्तान में सक्रिय पाकिस्तान-विरोधी संगठनों (मुख्य रूप से TTP) पर कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा की थी।

खोस्त में हुई इस ताज़ा बमबारी ने सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने घायलों की स्थिति स्थिर बताई है लेकिन सीमा पर तनाव बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!