बड़ा हादसा: इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ का कहर! सुमात्रा द्वीप पर 10 लोगों की मौत, 6 लोग लापता

Edited By Updated: 26 Nov, 2025 11:29 AM

landslides and floods wreak havoc in indonesia 10 people dead 6 missing on

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य लापता हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय पुलिस ने एक बयान में कहा कि पिछले सप्ताह हुई मानसूनी बारिश के कारण...

नेशनल डेस्क: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य लापता हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय पुलिस ने एक बयान में कहा कि पिछले सप्ताह हुई मानसूनी बारिश के कारण नदियां उफान पर आ गईं। इसके बाद बाढ़ से इलाके में तबाही मच गई। इस घटना के बाद बचाव दल, उत्तरी सुमात्रा प्रांत के छह जिलों में प्रभावित इलाकों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

बयान में कहा गया है कि बुधवार तक बचाव कर्मियों ने सबसे अधिक प्रभावित शहर सिबोल्गा से कम से कम पांच शव और तीन घायल लोगों को निकाला है और वे चार लापता ग्रामीणों की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं पड़ोसी जिले मध्य तपनौली में, भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। बाढ़ के चलते करीब 2,000 घर और इमारतें जलमग्न हो गईं। इस आपदा के कारण दक्षिण तपनौली जिले में पेड़ उखड़ गए जिससे एक ग्रामीण की मौत हो गई।

सिबोल्गा के पुलिस प्रमुख एडी इंगंटा ने बताया कि आपातकालीन आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं और अधिकारियों ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के निवासियों से तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए अनुरोध किया है। अक्टूबर से मार्च तक भारी मौसमी बारिश के कारण इंडोनेशिया में अक्सर भूस्खलन और बाढ़ आती हैं। यह 17,000 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जहां लाखों लोग पहाड़ी क्षेत्रों में या उपजाऊ मैदानों के पास रहते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!