अफगानिस्तान में सेना ने 25 आतंकवादी किए ढेर

Edited By Updated: 09 Dec, 2019 02:35 PM

army killed 25 terrorists in afghanistan

अफगानिस्तान के पूर्वी वारदक प्रांत में सेना के एक अभियान के दौरान कम से कम 25 आतंकवादी मारे गए ...

काबुलःअफगानिस्तान के पूर्वी वारदक प्रांत में सेना के एक अभियान के दौरान कम से कम 25 आतंकवादी मारे गए हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि वारदक प्रांत में सेना की ओर से आतंकवादियों का सफाया करने के लिए चलाए गए एक अभियान में कम से कम 25 आतंकवादी मारे गए है। 

 

रहीमी ने कहा आतंकवादी का मुख्य उद्देश्य उप गृह मंत्री जनरल खोसल सादत के देखरेख में आतंकवादियों का आधार इस क्षेत्र में खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक आतंकवादियों का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता यह अभियान जारी रहेगा।

 

रहीमी ने इस अभियान में सुरक्षाकर्मी के हताहत होने के बारे में कुछ नहीं बताया है। गौरतलब है कि राजधानी काबुल से 35 किलोमीटर दूर वारदक प्रांत के मैदान शर के तालिबानी आतंकवादी सक्रिय हैं। तालिबान ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!