Edited By ,Updated: 07 Aug, 2015 07:30 PM
दुर्लभतम ब्लड ग्रुप वाली एक चीनी लड़की के जन्मजात दिल की बीमारी का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया जिसका ब्लड ग्रुप...
बीजिंग: दुर्लभतम ब्लड ग्रुप वाली एक चीनी लड़की के जन्मजात दिल की बीमारी का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया जिसका ब्लड ग्रुप देश में सिर्फ नौ लोगों से मिल पाया था।
आठ वर्षीय युवेनहाआे का ब्लड ग्रुप पी-टाइप है और दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में इस प्रकार के ब्लड ग्रुप वाले सिफ नौ लोग मिले। ब्लड का एक बैग 1,000 किलोमीटर दूर एक बुलेट ट्रेन से भेजा गया था। लड़की जब दो वर्ष की थी तब यह पता चला था कि उसे जन्मजात दिल की बीमारी है।
लड़की का ऑपरेशन करने के लिए चिकित्सकों ने पूरे देश में इस प्रकार ब्लड ग्रुप की खोज की जब जाकर जिआंगसु में यह मिल पाया। अस्पताल के अनुसार ऑपरेशन के दिन पी-टाइप ब्लड का एक बैग एक बुलेट ट्रेन से जिआंगसु से तियानजिन भेजा गया। लड़की की हालत अब स्थिर बताई गई है।