बांग्लादेश में नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस का गिरफ्तारी वारंट जारी

Edited By Updated: 10 Oct, 2019 02:08 PM

bangladesh court orders arrest of nobel laureate muhammad

बांग्लादेश के अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को उनकी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की बर्खास्तगी ...

ढाका: बांग्लादेश के अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को उनकी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की बर्खास्तगी को लेकर सुनवाई के दौरान अदालत में पेश होने में विफल रहने के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

 

ढाका की एक अदालत के एक न्यायाधीश ने बुधवार को यह आदेश जारी किया। अदालत के क्लर्क एम. नूरुज्जमां ने  बताया कि ‘ग्रामीण कम्युनिकेशन्स' (जीसी) के बर्खास्त कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया क्योंकि उन्होंने एक ट्रेड यूनियन की स्थापना की। नूरुज्जमां ने बताया कि जीसी के अध्यक्ष यूनुस सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हुए क्योंकि वह विदेश में थे।

 

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और एक वरिष्ठ प्रबंधक अदालत में पेश हुए और उन्हें जमानत मिल गई। यूनुस के वकील काजी इरशादुल आलम ने एएफपी को बताया, ‘‘वह (यूनुस) अदालत में पेश होने के लिए कोई भी सम्मन मिलने से पहले ही बांग्लादेश से बाहर चले गए थे। जैसे ही वह लौटते हैं, उचित कानूनी कदम उठाया जाएगा।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!