ईरान में असहमति की सजा: गिरफ्तारी के बाद नोबेल विजेता नरगिस से मारपीट, जेल में बिगड़ी हालत

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 11:10 AM

imprisoned iranian nobel winner narges is in worsening health

ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी की सेहत तेजी से बिगड़ रही है। उनके पति ताघी रहमानी के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद उन पर हमला हुआ, सीमित संपर्क की अनुमति दी गई और इलाज को लेकर गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं।

International Desk:  ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी की सेहत लगातार खराब हो रही है। यह जानकारी उनके पति ताघी रहमानी ने दी। रहमानी ने पेरिस में अपने घर पर 'एसोसिएटेड प्रेस' से बातचीत में कहा कि 12 दिसंबर को ईरान के पूर्वी शहर मशहद की यात्रा के दौरान उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद से वह उनसे बात नहीं कर पाए हैं। रहमानी ने कहा कि नरगिस की खराब सेहत की जानकारी रिहा किए गए बंदियों से मिली है, जिन्हें मशहद में उनकी पत्नी के साथ रखा गया था।

 

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को सिर्फ अपने भाई से बेहद कम समय के लिए फोन से बात करने की अनुमति दी गई थी और इस सप्ताह की शुरुआत में एक और सजा सुनाए जाने के बाद उन्होंने केवल एक बार अपने वकील से बात की है। रहमानी ने कहा कि उन्होंने आखिरी बार अपनी पत्नी से उस रात बात की थी जब वह मशहद जाने से पहले तेहरान में थीं।

 

वह वहां संदिग्ध हालात में मानवाधिकार वकील की मौत के बाद उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में गई थीं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सादे कपड़ों में मौजूद सुरक्षा बल के सदस्यों ने भाषण खत्म होने से पहले ही उनकी पत्नी पर हमला किया और मारपीट की। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने नरगिस के सिर और गर्दन पर प्रहार किया। उन्होंने कहा, ''प्राप्त जानकारियों से पता चलता है कि मारपीट की वजह से उनकी सेहत बिगड़ रही है।''  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!