नाव पलटने से बड़ा हादसा, 20 लोगों की मौत, कई लापता

Edited By Updated: 29 Nov, 2025 11:47 PM

boat capsizes 20 dead several missing

उत्तर-पश्चिमी कांगो में एक नाव के पलट जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग लापता हैं। स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय ईसाई धर्मगुरु द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार नाव बृहस्पतिवार को माई-न्दोम्बे झील पर पलट गई।

इंटरनेशनल डेस्कः उत्तर-पश्चिमी कांगो में एक नाव के पलट जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग लापता हैं। स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय ईसाई धर्मगुरु द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार नाव बृहस्पतिवार को माई-न्दोम्बे झील पर पलट गई। इससे लोग राजधानी किंशासा जा रहे थे। 

शनिवार को टेलीफोन पर 'एसोसिएटेड प्रेस' से बात करते हुए, इनोंगो के निकटवर्ती शहर के निवासी इमैनुएल बोला ने बताया कि नाव किरी शहर से किंशासा जा रही थी और बृहस्पतिवार रात लगभग आठ बजे बोबेनी व लोबेके गांवों के बीच यह पलट गई। 

कांगो सरकार ने आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या जारी नहीं की है। माई-न्दोम्बे प्रांत के गवर्नर केवानी नकोसो ने एपी को बताया कि "हम मारे गए लोगों और बचे लोगों की संख्या का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर तैनात टीमों से विवरण का इंतजार कर रहे हैं।" 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!