Edited By Rohini Oberoi,Updated: 24 Mar, 2026 02:21 PM

ब्रिटेन की एक महिला के पैरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई जब उसे पता चला कि उसका पति पिछले कई सालों से उसकी जानकारी के बिना एक 'सीक्रेट स्पर्म डोनर' के रूप में काम कर रहा था। 20 साल की खुशहाल शादी का दावा करने वाली महिला को यह हकीकत किसी और से नहीं...
UK Sperm Donor Scandal : ब्रिटेन की एक महिला के पैरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई जब उसे पता चला कि उसका पति पिछले कई सालों से उसकी जानकारी के बिना एक 'सीक्रेट स्पर्म डोनर' के रूप में काम कर रहा था। 20 साल की खुशहाल शादी का दावा करने वाली महिला को यह हकीकत किसी और से नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर मिले एक अनजान मैसेज के जरिए पता चली।
सोशल मीडिया मैसेज से खुली पोल
महिला को फेसबुक/इंस्टाग्राम पर एक महिला का मैसेज मिला जिसमें उसके पति की 'दूसरी पहचान' का जिक्र था। शुरुआत में महिला को लगा कि यह कोई मजाक है लेकिन जब उसने गहराई से छानबीन की और पति के पर्सनल डिवाइस (फोन और लैपटॉप) चेक किए तो सच सामने आ गया। उसका पति ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर एक अलग नाम से सक्रिय था और खुद को 'फ्री स्पर्म डोनर' के तौर पर प्रमोट कर रहा था।
मदद नहीं, मानसिक सनक है वजह
जांच में जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई वो थी पति की मानसिक स्थिति। पत्नी के मुताबिक उसका पति किसी रजिस्टर्ड क्लीनिक या बैंक के जरिए नहीं बल्कि सीधे उन महिलाओं से मिलता था जिन्हें स्पर्म की जरूरत होती थी।
यह भी पढ़ें: तौसीफ का Dirty Secret! खुद को कुंवारा बताकर छात्रा के साथ बनाए शारीरिक संबंध, जब खुली पोल तो...
गर्भावस्था का जुनून (Obsession)
महिला ने बताया कि उसके पति को गर्भवती महिलाओं को देखने और पूरी गर्भधारण प्रक्रिया का हिस्सा बनने का एक मानसिक जुनून (Mental Obsession) था। वह उन महिलाओं के चेकअप और हर पल में शामिल होने की कोशिश करता था जिन्हें उसने स्पर्म डोनेट किया था। पति के फोन से ऐसी कई महिलाओं के चैट्स और बच्चों की तस्वीरें मिलीं जिससे साफ हो गया कि वह अनगिनत बच्चों का पिता बन चुका है।
रिश्ते का अंत और बड़ी चेतावनी
इस धोखे से टूटी महिला ने अब अपने पति से अलग होने का फैसला कर लिया है। उसने इसे रिश्ते का सबसे गहरा कत्ल बताया है। साथ ही उसने अन्य महिलाओं को भी चेतावनी दी है कि वे सोशल मीडिया पर मिलने वाले ऐसे 'अनऑफिशियल' और 'फ्री' स्पर्म डोनर्स के झांसे में न आएं क्योंकि यह सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक है।
एक्सपर्ट्स की राय: क्यों है यह खतरनाक?
डॉक्टरों और कानूनी विशेषज्ञों ने इस तरह के 'अवैध स्पर्म डोनेशन' पर गंभीर चिंता जताई है। बिना मेडिकल जांच के स्पर्म डोनेशन से एचआईवी (HIV) या हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं। कानूनी प्रक्रिया के बिना एक ही व्यक्ति के कई बच्चे होने से भविष्य में अनजाने में 'इनब्रीडिंग' (सगे भाई-बहनों के बीच संबंध) का खतरा बढ़ जाता है। रजिस्टर्ड क्लीनिक के बिना किए गए डोनेशन में डोनर और रिसीवर दोनों के कानूनी अधिकार सुरक्षित नहीं रहते।