ईरान ने संसद में उड़ाया ट्रंप का मजाक, “पायलट ढूंढ लो प्लीज!”

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 01:55 PM

can anyone find our pilots please  iran mocks us after fighter jets downed

Mohammad Bagher Ghalibaf ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump पर तंज कसते हुए लापता पायलट को लेकर मजाक उड़ाया। Iran के अनुसार F-15E जेट गिराया गया, जिसमें एक पायलट बचा लिया गया जबकि दूसरा अभी भी लापता है।

International Desk:अमेरिका और Iran के बीच चल रहे तनाव के बीच अब बयानबाजी भी तेज हो गई है। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेर ग़ालिबफ़ (Mohammad Bagher Ghalibaf) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) पर तीखा तंज कसा है। गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर व्यंग करते हुए कहा कि “ईरान को हराने की बात करने वाला अमेरिका अब अपने ही पायलट को ढूंढ़ने की अपील कर रहा है।” उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर ट्रंप की रणनीति पर सवाल उठाए और उनका मजाक उड़ाया। दरअसल, ईरान का दावा है कि उसने अमेरिकी F-15E Strike Eagle और A-10 जैसे लड़ाकू विमानों को मार गिराया है।

 

इनमें से F-15E जेट में दो लोग सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने एक पायलट को सुरक्षित बचा लिया है, लेकिन दूसरा अभी भी लापता है। उसे ढूंढ़ने के लिए बड़े स्तर पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच ईरान ने लापता अमेरिकी पायलट के बारे में जानकारी देने वाले को 60,000 डॉलर का इनाम देने की भी घोषणा की है, जिससे हालात और ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं। कुल मिलाकर, जंग के साथ-साथ अब बयानबाजी भी तेज हो गई है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!