श्रीलंका की मदद को आगे आया चीन, बाढ़ राहत के लिए दिए 10 लाख डॉलर!

Edited By Updated: 01 Dec, 2025 08:02 PM

china donates usd one million aid to sri lanka for flood relief

चक्रवात ‘दित्वा’ से आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद चीन ने श्रीलंका को 10 लाख अमेरिकी डॉलर की आपात नकद सहायता दी है। चीन की सरकार, रेड क्रॉस और स्थानीय चीनी संगठनों ने मिलकर राहत कार्यों में सहयोग शुरू किया है। आपदा में 334 लोगों की मौत और 370 लोग लापता...

Bejing: चीन ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित श्रीलंका को आपात सहायता के तौर पर दस लाख अमेरिकी डॉलर उपलब्ध कराये हैं। श्रीलंका चक्रवात ‘दित्वा' के कारण आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहा है। श्रीलंका में चीनी दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी ने चल रहे बचाव और राहत कार्यों का समर्थन करने के लिए श्रीलंका रेड क्रॉस सोसाइटी को आपातकालीन नकद सहायता के तौर पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर प्रदान किए हैं।

 

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सोमवार को बताया कि चीन सरकार की ओर से आपात मदद जारी है। इसके अलावा श्रीलंका में चीनी चैंबर ऑफ कॉमर्स और ओवरसीज चाइनीज एसोसिएशन ने सामूहिक रूप से एक करोड़ श्रीलंकाई रुपये जुटाकर मदद की पहल शुरू की है। श्रीलंका में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन में रविवार तक 334 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 370 लोग लापता हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!