चीन में रियल एस्टेट का बादशाह अपराधी घोषित, एवरग्रांडे के मालिक को उम्रकैद की सजा

Edited By Updated: 20 Aug, 2026 05:47 PM

china sentences evergrande s hui to life for heinous crime

चीन की अदालत ने संकटग्रस्त रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रांडे के संस्थापक हुई का यान को बड़े वित्तीय घोटाले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। उन पर कंपनी की संपत्ति बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने और कर्ज छिपाने के आरोप साबित हुए। अदालत ने एवरग्रांडे की कंपनियों पर 2 अरब...

Bejing: चीन की संकटग्रस्त रीयल एस्टेट कंपनी 'एवरग्रांडे' के संस्थापक हुई का यान को बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही उनकी कंपनियों पर दो अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। दक्षिणी चीन के शेनजेन शहर की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को यह फैसला सुनाया। वर्ष 2020 में जब चीनी अधिकारियों ने रियल एस्टेट क्षेत्र में अत्यधिक कर्ज लेने पर रोक लगाई, तब एवरग्रांडे कंपनी पर 300 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की देनदारियां थीं और वह कंगाल हो गई थी। इस फैसले को एवरग्रांडे मामले में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

शेनजेन शहर की एक अदालत ने 67 वर्षीय हुई (जिन्हें शू जियायिन भी कहा जाता है) और उनकी कंपनी 'एवरग्रांडे' को बहुत बड़े आर्थिक घोटाले का दोषी पाया है। उन पर आरोप साबित हुआ कि उन्होंने अपनी कंपनी की कुल संपत्ति को कागजों पर बहुत बढ़ाकर दिखाया और कंपनी पर चढ़े भारी कर्ज को छिपाकर लोगों को धोखा दिया। अदालत ने एक बयान में यह भी कहा कि हुई ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए इस पूरे घोटाले की साजिश रची और कंपनी की संपत्तियों का गबन किया।

 

अदालत ने एवरग्रांडे ग्रुप पर 8.82 अरब युआन (लगभग 1.31 अरब डॉलर) और एवरग्रांडे रियल एस्टेट ग्रुप पर सात अरब युआन (लगभग 1.04 अरब डॉलर) का जुर्माना लगाया। बयान में कहा गया, "इस मामले में बेहद भारी राशि शामिल है, परिस्थितियां अत्यंत गंभीर हैं और इससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। समाज को हुए गंभीर नुकसान को देखते हुए कानून के अनुसार कड़ी सजा दी गई है।"  

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!