Boom Of The 'Baby Bonus! बच्चा पैदा करो और लाखों रुपए पाओ, घटती जनसंख्या को देख यह देश दे रहे मोटा इनाम

Edited By Updated: 01 Aug, 2025 12:10 PM

countries worried about the declining population are paying huge money

चीन, रूस, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे कई विकसित देशों में घटती जन्म दर और बढ़ती बुजुर्ग आबादी एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है। इन देशों की सरकारें अब इस समस्या से निपटने के लिए एक अनोखी रणनीति अपना रही हैं। वे नागरिकों को बच्चे पैदा करने पर आर्थिक मदद...

इंटरनेशनल डेस्क। चीन, रूस, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे कई विकसित देशों में घटती जन्म दर और बढ़ती बुजुर्ग आबादी एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है। इन देशों की सरकारें अब इस समस्या से निपटने के लिए एक अनोखी रणनीति अपना रही हैं। वे नागरिकों को बच्चे पैदा करने पर आर्थिक मदद दे रही हैं। इसका मुख्य मकसद भविष्य में देश के लिए जरूरी श्रमबल की कमी को रोकना है।

क्यों दे रहे हैं पैसे?

लगातार घट रही जन्म दर के कारण इन देशों को डर है कि आने वाले सालों में उनके पास काम करने वाले लोगों की कमी हो जाएगी। इससे अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी समस्या को देखते हुए इन देशों की सरकारें माता-पिता को लुभाने के लिए कई तरह की सुविधाएँ दे रही हैं:

यह भी पढ़ें: World's Oldest Baby: चौंकी मेडिकल साइंस! जन्मे दुनिया के ‘सबसे बुजुर्ग नवजात’, उम्र जानकर उड़ जाएंगे होश

➤ नकद राशि: बच्चे के जन्म पर सीधे नकद पैसे दिए जा रहे हैं।

➤ भत्ते: बच्चों के पालन-पोषण के लिए हर महीने भत्ते दिए जा रहे हैं।

➤ अन्य सुविधाएँ: बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और देखभाल के लिए भी खास सुविधाएँ दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: 14 साल की मासूम बनी मां! डॉक्टर भी रह गए हैरान! सामने आया ऐसा सच सभी के उड़ गए होश...

इन सभी उपायों का एक ही लक्ष्य है कि लोग ज़्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित हों और देश की जन्म दर फिर से बढ़ सके।

भारत में क्या है स्थिति?

जहां एक ओर ये विकसित देश जन्म दर बढ़ाने के लिए परेशान हैं वहीं भारत में स्थिति थोड़ी अलग है। भारत में अभी भी जनसंख्या वृद्धि एक बड़ी चुनौती बनी हुई है हालांकि पिछले कुछ सालों में जन्म दर में कुछ कमी देखी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!